Lok Sabha Elections 2019: प्रेग्नेंट ईशा देओल मां हेमा मालिनी और बहन आहना के साथ मतदान के लिए पहुंची
मुंबई। लोकसभा चुनाव 2019 में चौथे चरण के लिए सोमवार को नौ राज्यों की 72 सीटों पर मतदान जारी है। मुंबई की जिन 6 सीटों के लिए वोटिंग हो रही है, उनमें मुंबई उत्तर, मुंबई उत्तर पश्चिम, मुंबई उत्तर मध्य, मुंबई उत्तर पूर्व, मुंबई दक्षिण और मुंबई दक्षिण मध्य सीटें शामिल हैं। इस चौथे चरण में बॉलीवुड सेलेब्स ने भी मताधिकार का इस्तेमाल किया। मथुरा से भाजपा की उम्मीदवार और बॉलीवुड अभिनेत्री हेमा मालिनी अपने दोनों बेटियों ईशा देओल और अहाना के साथ मतदान करने पहुंचीं।

उन्होंने अपना विले पार्ले में अपना वोट डाला। वोट डालने के बाद हेमा मालिनी ने कहा कि वोट देना जरूरी है। पूरे परिवार के साथ वोट दें। काम हुआ है। देश आगे बढ़ रहा है। आपको बता दें कि ईशा देवल दूसरी बार मां बनने वाली हैं। इसके बावजूद उन्होंने अपना मत प्रयोग किया। गौरतलब है कि ईशा ने साल 2012 में अपने बिजनेसमैन बॉयफ्रेंड भरत तख्तानी से शादी की थी और साल 2017 में उन्होंने अपनी बेटी राध्या को जन्म दिया। और अब दो साल बाद ईशा फिर मां बनने वाली हैं।
ईशा की बहन आहना देओल ने भी साल 2017 में बेटे डेरीन को जन्म दिया था। ईशा और आहना के बच्चों में कुछ ही महीनों का फर्क है और अब ईशा एक बार फिर मां बनने वाली हैं। ईशा का फिल्मी करियर उनकी शादी के बाद काफी ठंडा चला। हालांकि, ईशा इस बीच कुछ हिंदी, कन्नड़ और तेलुगू फिल्मों में जरूर नजर आई हैं।












Click it and Unblock the Notifications