Pre Monsoon: 8 राज्यों में होगी अब प्री-मानसून बारिश, जानिए इसके बारे में
देश के कई राज्यों में अब बारिश का चक्र शुरू होने जा रहा है। अगले 24 घंटे में देश के कई राज्यों में आंधी-पानी की आशंका बनी हुई है।

Pre Monsoon: मार्च के महीने में मई-जून वाली गर्मी का सामना करने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। क्योंकि स्काईमेट वेदर के मुताबिक अब कई राज्यों में प्री-मानसून की गतिविधियां होने जा रही हैं। उसका कहना है कि गुजरात, राजस्थान, पंजाब, राजधानी दिल्ली, यूपी, हरियाणा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र में देश के पूर्वी हिस्सों में 16 से 23 मार्च के बीच प्री-मानसून की गतिविधियां होने जा रही हैं।
पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय
स्काईमेट के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से देश के कई राज्यों में बारिश होने वाली है और यही नहीं कुछ जगहों पर ओले गिरने की भी संभावना व्यक्त की गई है। हालांकि ये बारिश की ये गतिवधियां किसानों की मुश्किलें बढ़ा सकती हैं।
मौसम में तेजी से उतार-चढ़ाव देखा जाएगा
स्काईमेट के मुताबिक देश के कई राज्यों में अगले 24 घंटे के अंदर कई राज्यों में मौसम में तेजी से उतार-चढ़ाव देखा जाएगा। स्काईमेट के मुताबिक बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिलेगी। जो कैलेंडर स्काईमेट ने जारी किया है उसके मुताबिक महाराष्ट्र में 17 और 18 मार्च को ओलावृष्टि की आशंका दिख रही है तो वहीं विदर्भ में 17 से लेकर 20 मार्च तक तेज बारिश हो सकती है। तो वहीं राजस्थान, गुजरात, पंजाब, दिल्ली,यूपी,हरियाणा और एमपी में बारिश के दौरान तेज हवाएं चल सकती हैं और बिजली चमक सकती है और यहां पर मौसम 16 से लेकर 23 तारीख तक मौसम खराब रहेगा।
क्या होती है प्री-मानसून गतिविधियां
देश में केरल में सबसे पहले मानसून आता है, आम तौर पर ये जून के पहले महीने में दस्तक देता है। लेकिन मानसून के आगाज से पहले राज्यों में प्री-मानसून गतिविधियां यानी कि बारिश होती है। कभी-कभी ये पीरियड बहुत लंबा भी होता है लेकिन इसका प्रारंभ अप्रैल मध्य से होता है। प्री मानसून गतिविधियां मानसून चक्र का ही हिस्सा है, जिसका होना बहुत जरूरी है लेकिन इस बार ये कालचक्र जल्दी शुरू होने जा रहा है, जिसकी वजह से वैज्ञानिक भी हैरान हैं।
उमस में इजाफा होगा
फिलहाल आपको बता दें कि प्री-मानसून के दौरान सुबह और शाम होती है और इसकी वजह से उमस में इजाफा होता है। आम शब्दों में यदि इसे कहा जाए तो जब मानसून से पहले गर्मी चरम पर होती है तो बादलों की वजह से कुछ बारिश होती है उसे ही प्री-मानसून कहा जाता है।












Click it and Unblock the Notifications