Mahakumbh 2025: महाकुंभ में 40 करोड़ यात्रियों के लिए रेलवे तैयार, 3 साल में 5000 करोड़ खर्च
Prayagraj Mahakumbh 2025: प्रयागराज महाकुंभ को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं। पिछले तीन वर्षों में महाकुंभ को लेकर बुनियादी ढांचे के विकास समेत अन्य यात्री सुविधाओं के विकास के लिए केंद्र ने 5 हजार करोड़ रुपए खर्च किए। अकेले प्रयागराज क्षेत्र में हमारे 9 स्टेशनों का पूरी तरह से पुनर्विकास किया गया है।
प्रयागराज महाकुंभ 2025 की तैयारियों पर रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक, सूचना एवं प्रचार दिलीप कुमार ने कहा, "यह एक भव्य आयोजन है जिसमें 40 करोड़ से अधिक लोगों के आने और संगम में स्नान करने की योजना है। भारतीय रेलवे द्वारा भी व्यापक तैयारी की गई है। प्रयागराज क्षेत्र में हमारे 9 स्टेशनों का पूरी तरह से पुनर्विकास किया गया है। नई सड़कों, पुलों का निर्माण किया गया है। हमारा पूरा ध्यान यात्रियों को अधिकतम सुविधाएं प्रदान करने पर है।"

वहीं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, "पिछले तीन वर्षों से हम महाकुंभ की तैयारी कर रहे हैं और रेलवे ने महाकुंभ के लिए नए बुनियादी ढांचे के निर्माण और मौजूदा बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए लगभग 5,000 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इसमें लाइनों का दोहरीकरण भी शामिल है।"
नए प्लेटफार्म बनाना, और गंगा जी नदी पर उच्च गुणवत्ता वाले होल्डिंग एरिया बनाना, एक नया पुल बनाया गया है। एक वॉर रूम का संचालन प्रयागराज जंक्शन स्टेशन पर किया गया है, ऐसा ही एक वॉर रूम आज बनाया गया है। रेलवे बोर्ड जहां सभी स्टेशनों से फीड करेगा, यह वॉर रूम 24/7 संचालित होगा।
वॉर रूम में उन अधिकारियों को तैनात किया जाएगा जो समग्र रेलवे मूवमेंट का प्रबंधन कर रहे हैं। रेलवे पुलिस और राज्य पुलिस पूरी तरह से समन्वित हैं...हमने होल्डिंग क्षेत्रों के लिए रंग कोड बनाए हैं। सयात्रियों को बस उस दिशा के कोड रंग का पालन करना होगा जिस दिशा में उन्हें जाना है, हमने 22 भाषाएं, घोषणाएं 12 भारतीय भाषाओं में पुस्तिकाएं प्रकाशित की हैं।"












Click it and Unblock the Notifications