Video:मोदी सरकार के मंत्री के सामने खुल गई रेलवे की पोल, 6 घंटे करते रहे इंतजार
इलाहाबाद। भारतीय रेलों की लेट लतीफी किसी से छुपी नहीं है। ट्रेनें कई-कई घंटे लेट होती है। ट्रेन लेट होने से ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों से लेकर स्टेशन पर इंतजार कर रहे लोगों को तकलीफ उठानी पड़ती है। रेलवे की लेट लतीफी की पोल मोदी सरकार के कैबिनेट मंत्री के सामने भी खुल गई। न केवल ट्रेन कई घंटे लेट हुई बल्कि सफर के दौरान ट्रेन में पानी खत्म हो गया। जिस परेशानी से अक्सर आम जनता को गुजरना पड़ता है इसबार कैबिनेट मंत्री को भी गुजरना पड़ा।

इतना ही नहीं रेलवे की खस्ताहाल ट्रेनों का सच भी सामने आ गया। AC बोगी में पानी तक नहीं था। भीषण गर्मी में लोगों को बिना पानी के ही सफर करना पड़ा। ट्रेन में सफर कर रहे अन्य यात्रियों ने बताया कि गाड़ी के एसी 1 कोच में पानी भी नहीं था। भले ही मंत्री जी को पहली बार भारतीय रेल की ट्रेनों की लेट-लतीफी से गुजरना पड़ा हो, लेकिन आम जनता को इन तकलीफों से आए दिन गुजरना पड़ता है।












Click it and Unblock the Notifications