प्रवीणभाई राठौड़- पलिताना विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी
नई दिल्ली। गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने भावनगर के पलिताना विधानसभा सीट से प्रवीणभाई पलिताना को अपना प्रत्याशी बनाया है। उनके पिता का नाम जीनाभाई अर्जुनभाई पलिताना है। उनकी उम्र 52 वर्ष है और वे भावनगर जिले के पलिताना में ही रहते हैं। प्रवीणभाई पेशे से कृषक है और उनकी पत्नी एक गृहणी हैं। प्रवीण भाई सिर्फ 10वीं पास हैं। 2012 विधानसभा तुनाव में नामांकन के दौरान उन्होंने अपनी कुल संपत्ति लगभग साढें सात लाख बताई थी। प्रवीणभाई एक साफ छवि वाले नेता हैं और उनपर कोई भी आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।

पालिताना विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र गुजरात विधानसभा में सीट नंबर 102 है। भावनगर जिले में स्थित यह निर्वाचन क्षेत्र अनारक्षित है। 2012 के विधानसभा चुनावों में भाजपा के महेंद्र सिंह सरवैया को कांग्रेस के प्रवीण राठौर ने हराकर सीट पर कब्जा किया था। पालिताना गुजरात के भावनगर जिले की नगरपालिका है।












Click it and Unblock the Notifications