स्मिता पाटिल के बेटे प्रतीक बब्‍बर ने सीने पर बनवाया मां के नाम का टैटू, एक्‍टर ने लिखी ये इमोशनल पोस्‍ट

मुंबई, अप्रैल 28: हिंदी सिनेमा की शानदार एक्‍ट्रेस स्मिता पाटिल को आज भी लोग नहीं भुला पाए हैं। भले ही वर्षों पहले एक्‍ट्रेस स्मिता पाटिल दुनिया को अलविदा कर गई लेकिन उनकी एक्टिंग और उनकी खूबसूरती के लोग आज भी फैन हैं। वहीं उनके बेटे और बॉलीवुड एक्टर प्रतीक बब्बर ने अपने सीने पर स्मिता पाटिल के नाम एक टैटू बनवाते हुए याद किया है।

प्रती‍क बब्बर ने दिल पर लिखवाया मां स्मिता पाटिल का नाम

प्रती‍क बब्बर ने दिल पर लिखवाया मां स्मिता पाटिल का नाम

प्रती‍क बब्बर ने सोशल मीडिया पर अपने सीने पर बनवाए टैटू की फोटो शेयर की है और अपनी मां की याद में एक पोस्‍ट भी लिखी है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। प्रतीक बब्बर ने अपनी मां का नाम सीने पर अंग्रेजी में लिखवाया है और उसकी फोटो देखकर उनके मां के प्रति ये प्यार देखकर लोग खुश हो रहे हैं और उनकी तारीफ कर रहे हैं।

प्रतीक ने मां के नाम साथ लिखवाया स्मिता पाटिल का बर्थइयर

प्रतीक ने मां के नाम साथ लिखवाया स्मिता पाटिल का बर्थइयर

बता दें प्रतीक अपनी मां को याद करते हुए आए दिन सोशल मीडिया पर उनकी तस्‍वीरें और बातें शेयर करते रहते हैं। दस बार उन्‍होंने अपनी मां के नाम का टैटू अपने दिल पर बनवाया और फोटो शेयर की। प्रतीक बब्बर ने जो फोटो शेयर की है उसमें स्मिता पाटिल लिखा है और नाम के नीचे स्मिता पाटिल की डेट ऑफ बर्थ 1955 भी लिखी गई है। इस फोटो में प्रतीक के साथ उनका डॉग भी नजर आ रहा है। फोटो में प्रतीक की जबदस्‍त बॉडी भी नजर आ रही है।

प्रतीक बब्‍बर ने स्मिता पाटिल की मौत की तारीख की जगह लिखा ...

इस फोटो को शेयर करते हुए प्र‍तीक बब्बर ने अपनी मां के नाम पर एक इमोशनल पोस्‍ट भी लिखा है। उन्‍होंने लिखा 'अपने दिल पर मैंने अपनी मां का नाम लिखवा लिया है..वो मेरे दिल में हमेशा जिंदा रहेगी। साथ ही 1955- इनफिनिटी लिखा है। इस टैटू की खास बात ये है कि इस टैटू में मां की मौत की जगह एक्‍टर प्रतीक ने जीरो लिखवाया है। उन्‍होंने अपनी मां की मौत की तारीख नहीं लिखवा कर ये बताना चाहा है कि उनकी मां उनके दिल में अभी भी जिंदा हैं। प्रतीक के मां के प्रति इस प्‍यारको उनके फैंस और इंटरनेट यूजर्स खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर रहे हैं।

मां स्मिता पाटिल की मौत के समय महज 13 वर्ष के थे प्र‍तीक

मां स्मिता पाटिल की मौत के समय महज 13 वर्ष के थे प्र‍तीक

हिंदी सिनेमा में बहुत कम ही समय में उन्‍होंने अपनी आदाकारी के बलबूते दर्शकों के दिल में अपनी जगह बना ली थी। दिवंगत एक्‍ट्रेस ने हिंदी सिनेमा में अपने करियर की शुरूआत 1975 में चरणदास चोर' फिल्‍म से की थी। स्मिता पाटिल ने एक्‍टर राज बब्बर से लव मैरिज की थी। प्रतीक बब्बर जब महज 13 साल के थे तभी उनकी मां स्मिता पाटिल की मौत हो गई। बहुत कम समय में ही हिंदी सिनेमा प्रेमियों के दिलों पर राज करने वाली स्मिता पाटिल 31 साल की उम्र में 3 दिसम्बर 1986 को दुनिया से रुखसत हो गईं।

https://www.filmibeat.com/photos/nidhhi-agerwal-62283.html?src=hi-oiनिधि अग्रवाल की HOT Pics हो रही इंटरनेट पर वायरल
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+