मुलायम सिंह के सगे बेटे नहीं हैंं प्रतीक यादव, सीबीआई स्टेट्स में खुलासा
सपा परिवार के कलह के बीच एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि प्रतीक यादव एसपी चीफ मुलायम सिंह के सगे बेटे नहीं हैं। प्रतीक, साधना गुप्ता और उनके पहले पति चंद्र प्रकाश गुप्ता की संतान हैं।
लखनऊ। सपा परिवार के कलह के बीच अब वो बातें भी लोगों के सामने आ रही हैं जिन्हें मुलायम सिंह ने अपनी ताकत से इतने बरसों से छुपाकर रखा था। इस समय मुलायम सिंह अपने बेटे सीएम अखिलेश यादव और भाई शिवपाल सिंह यादव के बीच में सुलह कराने में लगे हैं लेकिन जो आसार दिख रहे हैं उसके हिसाब से मुलायम सिंह अभी तक अपनी कोशिशों में नाकाम ही नजर आ रहे हैं।
कहा जा रहा है कि परिवार के इस कलह की रचनाकार मुलायम सिंह की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता हैं, जिन्हें अपने बेटे प्रतीक यादव के भविष्य को लेकर काफी असुरक्षा है, इस कारण वो शिवपाल के बहाने अपना वर्चस्व सपा में बनाना चाहती हैं, जिसके कारण इस समय यूपी का सबसे बड़ा सियासी परिवार आपस में लड़ रहा है। लेकिन इसी बीच एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि प्रतीक यादव सपा मुखिया मुलायम सिंह के अपने सगे बेटे नहीं हैं।
प्रतीक, साधना गुप्ता और उनके पहले पति चंद्र प्रकाश गुप्ता की संतान हैं। इस बात का खुलासा सीबीआई की उस स्टेटस रिपोर्ट में हुआ है, जो कि मुलायम सिंह यादव ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में, कोर्ट को सौंपी थी। जिसमें साफ लिखा है कि प्रतीक, साधना और चंद्र प्रकाश गुप्ता का बेटा है और मुलायम सिंह उसके अभिभावक।
गौरतलब है कि मुलायम सिंह की शादी 18 साल में मालती सिंह से हुई थी। इस शादी से दोनों की एक संतान सीएम अखिलेश यादव हैं। मालती सिंह को अस्थमा की बीमारी थी और इसी बीमारी के कारण साल 2000 में उनका देहांत हुआ था। जबकि अधिकारिक तौर पर साधना गुप्ता और मुलायम सिंह की शादी 2003 में हुई और साल 2007 में साधना को सपा परिवार ने बहू के रूप में अपनाया।
जबकि साधना गुप्ता की पहली शादी फर्रूखाबाद के एक बिजनेसमैन चंद्र प्रकाश गुप्ता से साल 4 जुलाई 1986 को हुई थी और 7 जुलाई 1987 को प्रतीक यादव का जन्म हुआ था। लेकिन साल 1990 में दोनों के बीच औपचारिक तलाक हो गया था। कहा जाता है कि साधना की पहली शादी टूटने कारण उनका मुलायम के करीब होना था।
Shocking revelation: Prateek is not Mulyam Singh Yadav's son, know who is his real fatherhttps://t.co/6npWe4ZMsV
— India Samvad (@india_samvad) 24 October 2016
मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक तो मुलायम और साधना के रिलेशन के बारे में सबसे पहले शिवपाल सिंह को ही पता लगा था और शिवपाल और अमर सिंह के ही कारण साधना गुप्ता को सपा परिवार ने अपनाया था।













Click it and Unblock the Notifications