कर्नाटक: सबसे गरीब विधायक कांग्रेस खेमे से निकले, प्राइवेट जेट में बैठ 'गायब'

बेंगलुरू। कर्नाटक में भाजपा पर बहुमत साबित करने को लेकर दबाव, कांग्रेस और जीडीएस के अपने विधायकों को काबू में रखने की जद्दोजहद के बीच दो कांग्रेस विधायकों के पार्टी कैंप से गायब होने की खबर है। बुधवार को विजयनगर से पार्टी एमएलए आनंद सिंह के भाजपा खेमें में जाने के बाद एक और विधायक के कांग्रेस से दूर होने की बात कही जा रही है। ये दूसरे विधायक प्रतापगौड़ा पाटिल हैं।

दो विधायक कांग्रेस खेमे से गायब

दो विधायक कांग्रेस खेमे से गायब

मस्की विधानसभा से विधायक पीजी पाटिल कांग्रेस विधायकों की बस में सवार नहीं हुए। बुधवार रात को जब कांग्रेस के विधायकों को बस में बैठा ईगलटन रिसोर्ट में ले जाया गया तो पीजी पाटिल नहीं आए। पार्टी ने उनसे संपर्क साधने की कोशिश की लेकिन उनका कोई पता पार्टी के लोगों को नहीं चल सका। बाद में पता चला कि वो बेंगलुरू से प्राइवेट प्लेन से बाहर चले गए हैं।

बीती विधानसभा के सबसे गरीब विधायक थे पाटिल

बीती विधानसभा के सबसे गरीब विधायक थे पाटिल

बताया जा रहा है कि बेंगलुरू से प्राइवेट विमान में बैठकर उड़ने वाले पीजी पाटिल भी भाजपा के करीब जा चुके हैं और उनके लिए प्राइवेट जेट का इंतजाम भी भाजपा के सोमशेखर रेड्डी ने ही किया। इसमें सबसे खास ये है कि प्राइवेट जेट में बैठकर जाने वाले पाटिल बीती विधानसभा (2013) के सबसे गरीब विधायक थे। 2013 में उन्होंने अपनी कुल संपत्ति 40 लाख की बताई थी। वहीं इस इलेक्शन में पाटिल ने अपनी कुल संपत्ति 5.5 करोड़ की बताई है। उन्होंने खुद को किसान बताया है।

एक और विधायक ने रिजोर्ट छेड़ा

एक और विधायक ने रिजोर्ट छेड़ा

गुरुवार को एक और कांग्रेस विधायक राजशेखर पाटिल के रिजॉर्ट छोड़ने की खबर है, जहां कांग्रेस विधायक ठहरे हैं। कर्नाटक में हाल के विधानसभा चुनाव में भाजपा को 104, कांग्रेस को 78 और जद(एस) को 38 सीटें मिली हैं। भाजपा के येदुरप्पा गुरुवार को सीएम पद की शपथ ले चुके हैं। बहुमत के लिए उनके पास आठ विधायक कम है और उन्हें 15 दिन में बहुमत साबित करना है, ऐसे में कांग्रेस और जेडीएस का कहना है कि उनके विधायकों को भाजपा लालच देकर तोड़ने की कोशिश कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+