'ओडिशा के मोदी' प्रताप सारंगी को मिला ये मंत्रालय, पूरे चुनाव में साइकिल से किया था प्रचार

नई दिल्ली। बीजेपी के टिकट पर बालासोर लोकसभा सीट से जीत दर्ज कर संसद पहुंचने वाले प्रताप चंद्र सांरगी को भी मोदी कैबिनेट में जगह मिली है। उन्होंने गुरुवार को राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई थी। साधारण जीवनशैली वाले प्रताप चंद्र सांरगी को लोग 'ओडिशा का मोदी' भी कहते हैं। मोदी कैबिनेट में किसे कौन सा विभाग दिया मिला है, इसकी लिस्ट जारी हो चुकी है। आइए जानते हैं प्रताप सारंगी को कौन सा मंत्रालय दिया गया है।

राज्य मंत्री बनाए गए प्रताप सारंगी

राज्य मंत्री बनाए गए प्रताप सारंगी

प्रताप चंद्र सारंगी को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया है। इसके अलावा प्रताप सारंगी को पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य पालन (राज्य मंत्री) का कार्यभार भी सौंपा गया है। सारंगी ने मंत्रीपरिषद की लिस्ट में अपना नाम शामिल होने पर पीएम मोदी को धन्यवाद दिया था। उन्होंने कहा था, 'मैं भाग्यशाली हूं कि पीएम मोदी ने मुझ पर भरोसा किया।' ओडिशा के बालासोर से सांसद प्रताप चंद्र सारंगी केंद्रीय कैबिनेट मंत्रालय के लिए चल रहे शपथ ग्रहण के लिए पहुंचे तो पीएम मोदी और अमित शाह भी तालियां बजाने को मजबूर हो गए थे।

सांरगी को लोग 'ओडिशा का मोदी' भी कहते हैं

दरअसल चुनावी नतीजों के बाद सुलगना डैश नाम के एक यूजर ने 24 मई को एक पोस्ट शेयर किया। जिसमें उन्होंने प्रताप सारंग की कुछ तस्वीरें शेयर की थी, सारंगी जमीन पर बैठकर अपने कागजात और सामान ठीक करते हुए नजर आ रहे थे, जिसके बाद प्रताप चौधरी सांरगी, सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हो गए, लोग उनके सादे जीवन के मुरीद हो गए और इन्हें 'ओडिशा का मोदी' कहकर संबोधित करने लगे।

बालासोर से जीत कर आए हैं सारंगी

बालासोर से जीत कर आए हैं सारंगी

सारंगी ने अपनी चुनावी रैलियां ऑटोरिक्शा में की थीं और पूरा का पूरा चुनाव प्रचार साइकिल पर किया। इनके पास संपत्ति के नाम पर एक छोटा सा घर है और कहीं आने जाने के लिए यह साइकिल का प्रयोग करते हैं। लोकसभा चुनावों में प्रताप सारंगी ने आम चुनाव में बीजेडी के करोड़पति उम्मीदवार रबींद्र कुमार जेना को 12, 956 वोटों से शिकस्त देकर जीत का परचम लहराया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+