अपने डांस स्टेप से ट्रैफिक कंट्रोल करता है ये पुलिसकर्मी, वायरल हो रहा वीडियो

अपने डांस स्टेप से ट्रैफिक कंट्रोल करते हैं प्रताप, वायरल हो रहा वीडियो

भुवनेश्वर। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर की सड़कों पर एक पुलिसकर्मी इन दिनों लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 33 साल के प्रताप चंद्र पांडे ट्रैफिक पुलिस में हैं और भुवनेश्वर में यातायात को नियंत्रित करते हैं। प्रताप का यातायात को नियंत्रित करने का तरीका एकदम अलग है। वो बीच चौराहे पर दिनभर डांस करते रहते हैं। डांस करते-करते ही वो अपने हाथों से ट्रैफिक भी कंट्रोल करते हैं।

Pratap Chandra Khandwal controls traffic by his dance moves Odisha Bhubaneswar

डांस करते हुए प्रताप इतनी खूबसूरती से ट्रैफिक को चलने और रुकने का इशारा करते हैं कि ये उनके डांस का ही हिस्सा जान पड़ता है। उनके इस अंदाज का लोग भी खूब आनंद लेते हैं और उनकी तारीफ भी करते हैं। उनके डांस के जरिए ट्रैफिक कंट्रोल करने का वीडियो भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं। प्रताप का कहना है कि वो डांस के जरिए ही ट्रैफिक कंट्रोल करते हैं। शुरू में लोगों को ये अजीब लगा लेकिन अब सभी इसे खूब पसंद कर रहे हैं।

्

इससे पहले मध्यप्रदेश के इंदौर में ट्रैफिक जवान रंजीत सिंह भी डांस कर ट्रैफिक कंट्रोल करने के लेकर सुर्खियों में आए थे। वो माइकल जैक्सन की तरह से मूनवॉक करके ट्रैफिक को कंट्रोल करते हैं। रंजीत खुद को माइकल जैक्सन का फैन कहते हैं। रंजीत बताते हैं कि पिछले 12 साल से माइकल के मूनवॉक को कॉपी करके वो ट्रैफिक को कंट्रोल कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+