केजरीवाल के पीछे हाथ धोकर पड़े प्रशांत भूषण
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) अब प्रशांत भूषण हाथ धोकर पीछे पड़ गए हैं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के। आरोपों से सने पत्रों को लिखने में माहिर प्रशांत भूषण ने केजरीवाल को एक खुला खत लिखा है। आपको याद होगा कि भूषण और योगेन्द्र यादव को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए 28 मार्च को आप की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से निकाल दिया गया था।
माफ नहीं करेगा भगवान
अपने पत्र में प्रशांत भूषण ने लिखा है कि भगवान और इतिहास तुम्हें माफ नहीं करेगा। माना जा रहा है कि वे आने वाले समय में केजरीवाल को इस तरह के और भी पत्र लिखते रहेंगे।संकेत मिल रहे हैं कि प्रशांत भूषण अब पार्टी छोड़ने जा रहे हैं। चिट्ठी के अंत उन्होंने लिखा है-गुडबाय एंड गुडलक।
फिर टकराव के मूड में केजरीवाल, देंगे जंतर-मंतर पर धरना
भरोसा तोड़ा
प्रशांत भूषण ने केजरीवाल पर आप को आलाकमान आधारित पार्टी बनाने और लाखों समर्थकों का भरोसा तोड़ने का आरोप लगाया है। 'अपना अलग दल बनाकर सरकार चलाना चाहते थे केजरीवाल'
इस बीच, आप के बागी 14 अप्रैल को दिल्ली में बैठक की तैयारी कर रहे हैं। संकेत मिल रहे हैं इसमें काफी संख्या में पार्टी के दूसरे राज्यों से नेता भी पहुंचेंगे। सूत्रों का कहना है कि पटियाला से आप के लोकसभा सदस्य धर्मवीर गांधी उस दिन बागियों की बैठक में शामिल हो सकते हैं।













Click it and Unblock the Notifications