शहाबुद्दीन की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगे प्रशांत भूषण
नई दिल्ली। देश के जाने-माने वकील और पूर्व आप नेता प्रशांत भूषण ने पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील करेंगे। मीडिया से बात करते हुए प्रशांत भूषण ने कहा कि उनके पास पीड़ितों के कई फोन आये हैं जिसके कारण वो शहाबुद्दीन के जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील करने की बात कह रहे हैं।
मालूम हो कि पूरे 11 साल बिहार के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन शनिवार को जमानत पर रिहा हुए हैं, अभी उनके समर्थक उनकी वापसी के जश्न को ठीक से मना नहीं पाये थे कि इसी बीच प्रशांत भूषण के बयान ने बिहार समेत पूरे राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है।
Shameful that HC granted bail to notorious Gangster/politico(RJD) Shahabuddin.Hv agreed to seek cancellation of Bail in SC on victims behalf
— Prashant Bhushan (@pbhushan1) 11 September 2016
विवादों के साथी रहे शहाबुद्दीन ने जेल से बाहर आते ही कई नये विवादों को जन्म दे दिया है। उन्होंने बिहार के सीएम नीतीश कुमार को 'परिस्थितियों का मुख्यमंत्री' बताया और कहा कि लालू यादव ही उनके लिए नेता है, इसके अलावा वो किसी भी बिहार के नेता को नेता नहीं मानते हैं। उनकी नजर में राहुल गांधी भी नेता नहीं है, भले ही कांग्रेस उनके साथ गठबंधन में है लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि वो सबको अपना राजनेता मान लें।













Click it and Unblock the Notifications