मशहूर फैशन डिजाइनर के बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार, लगे ये गंभीर आरोप
बेंगलुरु, मार्च 04। एक फिल्म एक्ट्रेस को अश्लील मैसेज भेजने के आरोप में कोरियोग्राफर और फैशन एडवाइजर प्रसाद बिदापा के बेटे एडम बिदापा को गिरफ्तार कर लिया है। 28 साल के एडम बिदापा पर आरोप लगा है कि उन्होंने एक फिल्म एक्ट्रेस को अश्लील मैसेज भेजे हैं। शुक्रवार को उनकी गिरफ्तारी हुई है।

25 फरवरी को एडम ने भेजे थे अश्लील मैसेज
एक पुलिस अधिकारी ने इस गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए बताया है कि गुरुवार को बेंगलुरु के इंदिरा नगर थाने में एक महिला ने एडम बिदापा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। उस महिला ने अपनी शिकायत में कहा था कि एडम बिदापा ने उन्हें अश्लील मैसेज भेजे हैं और परेशान किया है। महिला ने आरोप लगाए थे कि 25 फरवरी को एडम ने ये मैसेज भेजे थे। पुलिस ने एडम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था।
जानकारी के मुताबिक, जिस एक्ट्रेस ने एडम के खिलाफ मामला दर्ज कराया है उसे 2 साल पहले पुलिस ने ड्रग्स लेने के मामले अरेस्ट किया था। उस महिला ने पुलिस को अपनी और एडम की चैट की जानकारी सौंप दी है। मीडिया से बातचीत करते हुए उस एक्ट्रेस ने बताया कि वो इस वक्त गहरे सदमे में है। एक्ट्रेस ने बताया कि 25 फरवरी की रात 11 बजे एडम नशे में था और उसे बिल्कुल होश नहीं था। उसने मुझे बहुत ही अश्लील मैसेज भेजे हैं, उन मैसेजों ने मुझे हिला कर रख दिया है। पिछले एक हफ्ता मुझ पर मानसिक अशांति का कारण बना है, इसलिए मैं उस पर कानून कार्रवाई की मांग कर रही हूं।
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि मैं सात महीने की गर्भवती हूं और मैं अपने जीवन में नकारात्मक ऊर्जा का कारण बनने वाली किसी भी चीज में शामिल होने से परहेज कर रही हूं।












Click it and Unblock the Notifications