प्रणब मुखर्जी के बेटे ने कहा, मौत की मुख्य वजह कोरोना नहीं बल्कि ब्रेन ऑपरेशन

नई दिल्ली। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन के बाद पूर देश में शोक की लहर है। प्रणब मुखर्जी के निधन के बाद आज उनका अंतिम संस्कार किया गया, इसे पहले पूर्व राष्ट्रपति को श्रद्धांजलि देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित तमाम बड़ी हस्तियों ने श्रद्धांजलि दी। प्रणब मुखर्जी के निधन पर उनके बेटे अभिजीत मुखर्जी ने कहा कि पिता की उपस्थिति हमारे परिवार के लिए काफी बड़ा सहारा था, हम उन्हें हमेशा याद करेंगे। मुझे लगता है कि उनकी मृत्यु की मुख्य वजह कोरोना नहीं है, बल्कि उनके दिमाग का ऑपरेशन था। मेरी योजना थी कि मैं उन्हें पश्चिम बंगाल लेकर जाऊं लेकिन मौजूदा कोरोना महामारी के प्रतिबंधों के चलते हम ऐसा नहीं कर सके।

Recommended Video

    Pranab Mukherjee Funeral: Abhijeet Mukherjee का छलका दर्द, बोले- अधूरी रह गई इच्छा | वनइंडिया हिंदी
    abhijit mukherjee

    बता दें बीते दिनों प्रणब मुखर्जी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जिसकी जानकारी उनके बेटे अभिजीत मुखर्जी ने स्‍वयं दी थी। यही कारण था कि प्रणब मुखर्जी का अंतिम संस्‍कार बड़े ही सादगी पूर्ण रुप से किया गया। प्रणब दा को अंतिम विदाई देने उनके बेटे अभिजीत आए इसके अलावा प्रणब मुखर्जी के बहुत करीबी ही अंतिम विदाई देने पहुंचे। लोधी गार्ड में बेटे अभिजीत मुखर्जी ने नम आंखों से पिता के सारे अंतिम संस्कार किए। प्रणब मुखर्जी कोरोना पॉजिटिव थे, इसलिए उनके अंतिम संस्कार में एसओपी का पालन किया गया और उनके पार्थिव शरीर को गन कैरिज की जगह वैन में रखकर श्मशान घाट लाया गया। वहीं मौके पर मौजूद टीम ने पीपीटी किट पहनकर पूर्व राष्‍ट्रपति प्रणब मुखर्जी का अंतिम संस्‍कार किया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+