"बाबा के निधन पर एक शोकसभा तक नहीं", कांग्रेस पर भड़की प्रणव मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी?
देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में 26 दिसंबर 2024 को निधन हो गया। पूर्व पीएम की याद और सम्मान में केंद्र की मोदी सरकार ने दिल्ली में मेमोरियल बनाने का ऐलान किया है। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार से मनमोहन सिंह की याद में मेमोरियल बनाने की मांग करते हुए केंद्र सरकार से की थी। खड़गे के इस प्रस्ताव पर पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी भड़क उठी हैं।
शर्मिष्ठा मुखर्जी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर नाराजगी जताई है कि जब उनके बाबा पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी का निधन हुआ तब कांग्रेस ने सीडब्ल्यूसी की शोक सभा बुलाने की भी जहमत नहीं उठाई।

पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने जानें क्या कहा?
पूर्व राष्ट्रपति की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी ने अपनी पोस्ट में लिखा "जब बाबा का निधन हुआ तब कांग्रेस ने CWC की शोक सभा तक बुलाने की जहमत तक नहीं उठाई। तब मुझे एक कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा था कि पूर्व में चार राष्ट्रपतियों के साथ ऐसा नहीं हैं। उन्होंने आगे लिखा ये बिलकुल बकवास है, जैसा कि मुझे बाद में बाबा की डायरियों से पता चला कि पूर्व राष्ट्रपति केआर नारायणन के निधन पर सीडबल्लूसी की बैठक बुलाई गई थी और तब शोक संदेश मेरे बाबा प्रणव मुखर्जी ने ही तैयार किया था।"
क्योंकि प्रणव मुखर्जी "गांधी" परिवार के सदस्य नहीं थे
शर्मिष्ठा मुखर्जी ने अपने पिता और पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी की कांग्रेस द्वारा उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए भाजपा के सीआर केसवन की एक पोस्ट एक्स पर पोस्ट की। जिसमें बताया गया है कि कैसे कांग्रेस ने पार्टी के अन्य राजनेताओं की सिर्फ इसलिए उपेक्षा की थी क्योंकि वे "गांधी" परिवार के सदस्य नहीं थे।
उठाए ये सवाल?
इसके अलावा प्रणव मुखर्जी की बेटी ने डॉ. मनमोहन सिंह के मीडिया सलाहकार डॉ. संजय बारू की पुस्तक "द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर" के एक अध्याय का अंश हाईलाइट करके शेयर किया। पुस्तक में 2004 से 2014 तक सत्ता में रहने के बावजूद दिल्ली में पीवी नरसिम्हा राव के लिए एक स्मारक बनाने में यूपीए सरकार की विफलता और नई दिल्ली के बजाय हैदराबाद में राव के अंतिम संस्कार को प्राथमिकता देने की आलोचना की गई है।
When baba passed away, Congress didnt even bother 2 call CWC 4 condolence meeting. A senior leader told me it’s not done 4 Presidents. Thats utter rubbish as I learned later from baba’s diaries that on KR Narayanan’s death, CWC was called & condolence msg was drafted by baba only https://t.co/nbYCF7NsMB
— Sharmistha Mukherjee (@Sharmistha_GK) December 27, 2024












Click it and Unblock the Notifications