वेंटिलेटर सपोर्ट पर प्रणब मुखर्जी की हालत में सुधार, अस्पताल ने जारी किया बयान
नई दिल्ली। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की हालत में मामूली सुधार के संकेत मिले है। पूर्व राष्ट्रपति का इलाज कर रहे डाक्टरों का कहना है कि उनके श्वसन मापदंडों में थोड़ा सुधार हुआ है, लेकिन उन्हें अब भी वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। पूर्व राष्ट्रपति ने कोरोना के लिए भी पॉजिटिव टेस्ट किया था। उन्हें करीब 10 दिन पूर्व दिल्ली स्थित आर्मी रिसर्च एंड रेफरल हॉस्पिटल में भर्ती किए गए प्रणब मुखर्जी का स्वास्थ्य फिलहाल स्थिर बना हुआ है।
The respiratory parameters of Former President Pranab Mukherjee have shown slight improvement though he continues to be on ventilatory support. His vital & clinical parameters remain stable and are being closely monitored by a team of specialists: Army Hospital (R&R), Delhi Cantt pic.twitter.com/fOCUjJP7PT
— ANI (@ANI) August 20, 2020
Recommended Video

स्वास्थ्य बुलेटिन में पूर्व राष्ट्रपति के श्वसन मापदंडों में सुधार की बात कही गई
गुरूवार को दिल्ली कैंट स्थित आर्मी हॉस्पिटल की ओर से जारी स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा गया कि पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के श्वसन मापदंडों में थोड़ा सुधार हुआ है, उनके महत्वपूर्ण और नैदानिक मापदंड स्थिर हैं और विशेषज्ञों की एक टीम द्वारा उनके दैनिक स्वास्थ्य पर बारीकी से निगरानी की जा रही है।

पहले बताया गया कि पूर्व राष्ट्रपति के फेफड़ों का संक्रमण हो गया है
इससे पहले अस्पताल की ओर से बताया गया था कि पूर्व राष्ट्रपति के फेफड़ों का संक्रमण हो गया है। हाल में 84 वर्षीय प्रणब मुखर्जी के मस्तिष्क में बने रक्त के थक्के को लेकर एक ऑपरेशन किया गया था, जिसके बाद उनकी हालात बिगड़ गई थी। डॉक्टर्स का कहना है कि यह अच्छी बात यह है कि उनके वाइटल पैरामीटर काम कर रहे हैं।

84 वर्षीय पूर्व राष्ट्रपति का COVID-19 टेस्ट भी पॉजिटिव आया था
वर्ष 2012 से 2017 के बीच भारत के राष्ट्रपति रहे 84 वर्षीय पूर्व राष्ट्रपति को गत 10 अगस्त को दिल्ली छावनी के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रणब मुखर्जी के मस्तिष्क में क्लॉट हटाने के लिए किए ऑपरेशन के बाद से ही वो कोमा में हैं। उनका COVID-19 टेस्ट भी पॉजिटिव आया था।












Click it and Unblock the Notifications