पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की सेहत में हो रहा सुधार, बेटे अभिजीत मुखर्जी ने दी जानकारी

नई दिल्ली। देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की सेहत में सुधार दिखाई दे रहा है। अब उनकी हालत स्थिर है और सभी प्रमुख पैरामीटर नियंत्रण में हैं। इस बात की जानकारी प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत मुखर्जी ने दी है। अभिजीत मुखर्जी ने ट्वीट कर बताया है, 'मेरे पिता स्थिर हैं। उनके प्रमुख पैरामीटर नियंत्रण में हैं। उनमें सुधार के सकारात्मक संकेत दिखे हैं।' आपको बता दें पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की हालत ऑपरेशन के बाद से गंभरी बनी हुई थी। वह दिल्ली स्थित आर्मी अस्पताल में भर्ती हैं।

Recommended Video

    Pranab Mukherjee की हालत में सुधार के संकेत, बेटे Abhijit Mukherjee ने दी जानकारी | वनइंडिया हिंदी
    Pranab Mukherjee, former president Pranab Mukherjee, pranab mukherjee corona positive, health condition of pranab mukherjee, health condition, pranab mukherjee health, delhi news, army hospital delhi, Abhijit Mukherjee, प्रणब मुखर्जी का ऑपरेशन, प्रणब मुखर्जी कोरोना पॉजिटिव, प्रणब मुखर्जी के बेटे, दिल्ली आर्मी हॉस्पिटल, दिल्ली न्यूज, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, प्रणब मुखर्जी सेहत, अभिजीत मुखर्जी

    प्रणब मुखर्जी के स्वास्थ्य की निगरानी के लिए डॉक्टरों की एक विशेष टीम काम कर रही है। प्रणब मुखर्जी को 10 अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के अनुसार उनके मस्तिष्क में थक्का जम गया था, जिसके कारण उनकी इमरजेंसी सर्जरी की गई थी। इसके बाद से ही उनकी सेहत में कोई सुधार नहीं आ रहा था। इसके अलावा रूटीन जांच के दौरान पता चला कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित भी हैं। इसके कारण डॉक्टरों की चिंता और भी ज्यादा बढ़ गई।

    प्रणब मुखर्जी फिलहाल वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। उनकी सेहत बीते कई दिनों से गंभीर बनी हुई थी लेकिन आज सेहत में सुधार दिखाई दिया है। इससे पहले मंगलवार को सेना के रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल ने कहा था कि प्रणब मुखर्जी की मेडिकल स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वह अभी भी वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं और उनके महत्वपूर्ण पैरामीटर स्थिर हैं। 84 साल के प्रणब मुखर्जी 10 अगस्त से अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी ब्रेन सर्जरी कुछ दिन पहले ही हुई थी।

    सुशांत सिंह राजपूत मामले में सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला आज

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+