प्रमोद सावंत बने Goa के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले मुख्यमंत्री, सहयोगियों ने CM के कामकाज को सराहा
Goa News: गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने राज्य के इतिहास में सबसे लंबे समय तक सेवा करने का रिकॉर्ड कायम कर लिया है। जिससे राजनीतिक सहयोगियों और विश्लेषकों ने स्थिर सरकार देने के उनके प्रयासों की सराहना की है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद 19 मार्च 2019 को सावंत ने यह पद संभाला था। 2022 के चुनावों में सफलतापूर्वक जीत हासिल करने के बाद उन्होंने गोवा के मुख्यमंत्री के रूप में पांच साल और 231 दिनों तक अपनी सेवा दी है। जिससे उन्होंने गोवा को राज्य का दर्जा मिलने के बाद सबसे लंबा कार्यकाल प्राप्त किया है।
प्रमोद सावंत का राजनीतिक स्थिरता में योगदान
गोवा विधानसभा के अध्यक्ष रमेश तावडकर द्वारा हाल ही में आठ कांग्रेस विधायकों की अयोग्यता याचिका खारिज करने के फैसले ने भाजपा की स्थिति को और मजबूत किया है। जिन्होंने भाजपा में शामिल होकर राजनीतिक स्थिरता को और बढ़ावा दिया है। स्थानीय राजनीतिक विश्लेषक सिद्धार्थ सामंत ने कहा कि मैंने सावंत को मुख्यमंत्री के रूप में परिपक्व होते हुए देखा है। उनके नेतृत्व ने राज्य में स्थिरता और विकास को बढ़ावा दिया है। उन्होंने आगे कहा कि सावंत के नेतृत्व ने हाल ही के लोकसभा चुनावों में मतदाताओं में विश्वास को मजबूती प्रदान की। जहां भाजपा ने गोवा में एक संसदीय सीट पर जीत हासिल की।

सावंत का प्रभाव और सहयोगियों की प्रतिक्रिया
राज्य के मत्स्य मंत्री नीलाकंठ हालर्णकर 2019 में कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए थे। उन्होंने 2022 के विधानसभा चुनाव में अपनी जीत का श्रेय सावंत के नेतृत्व को दिया। भाजपा विधायक संकल्प अमोनकर ने भी कहा कि सावंत के नेतृत्व की स्थिरता ने उन्हें भाजपा में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। स्थिर नेतृत्व और राजनीतिक कौशल के माध्यम से सीएम प्रमोद सावंत ने गोवा की प्रगति और स्थिरता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।












Click it and Unblock the Notifications