'2024 में नरेंद्र मोदी को कौन हरा सकता है?', प्रमोद कृष्णम ने बता दिया उस चेहरे का नाम

Acharya Pramod Krishnam: प्रमोद कृष्णम ने कहा कि पीएम मोदी को हराने के लिए विपक्ष को ऐसा चेहरा चाहिए चेहरा, जो लोकप्रिय हो, जिसपर जनता का भरोसा हो और जो सभी को स्वीकार हो।

acharya pramod krishnam

Who can defeat narendra modi in 2024: कर्नाटक चुनाव नतीजों में बंपर सीटें मिलने के बाद अब कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व प्रदेश के मुख्यमंत्री का नाम फाइनल करने में जुटा है, जिसके लिए डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया के बीच मुकाबला है। कांग्रेस की निगाहें कर्नाटक के साथ-साथ 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव पर भी टिकी हैं।

इस उधेड़बुन के बीच कांग्रेस के नेता और पार्टी के टिकट पर लखनऊ से चुनाव लड़ चुके आचार्य प्रमोद कृष्णम ने लोकसभा चुनाव में विपक्ष की तरफ से पीएम पद के उम्मीदवार को लेकर एक बड़ा दावा कर दिया है।

प्रियंका गांधी को बनाएं पीएम उम्मीदवार: प्रमोद कृष्णम
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बुधवार को मीडिया से बात करते हुए कहा, 'अगर विपक्षी पार्टियां चाहती हैं कि 2024 के लोकसभा चुनाव में वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हरा सकें, तो उन्हें उनके सामने एक बड़ा चेहरा लाना होगा। एक ऐसा चेहरा, जो लोकप्रिय हो, जिसपर जनता का भरोसा हो और जो सभी को स्वीकार हो। मेरा मानना है कि प्रियंका गांधी से ज्यादा लोकप्रिय, स्वीकार्य और विश्वसनीय चेहरा कोई दूसरा नहीं है। मैं विपक्षी पार्टियों से अपील करता हूं कि वो सभी प्रियंका गांधी को अपनी तरफ से पीएम पद का उम्मीदवार घोषित करें।'

बजरंग दल के मुद्दे पर अपनी ही पार्टी को घेरा
आपको बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है, जब आचार्य प्रमोद कृष्णम ने अपने बयान से सुर्खियां बटोरी हैं। इससे पहले हाल ही में जब कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में बजरंग दल को प्रतिबंधित करने की बात कही तो प्रमोद कृष्णम ने अपनी ही पार्टी को निशाने पर ले लिया। प्रमोद कृष्णम ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'जहरीला सांप अभी तक गले में पड़ा हुआ है, बजरंग बली को छेड़ने की क्या जरूरत थी....?'

सचिन पायलट के पक्ष में भी ट्वीट करते हैं प्रमोद कृष्णम
दरअसल प्रमोद कृष्णम ने मल्लिकार्जुन खड़गे के उस बयान का जिक्र किया था, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जहरीला सांप कहा था। प्रमोद कृष्णम ने अपने ट्वीट के जरिए बजरंग दल का मुद्दा छेड़ने पर कांग्रेस की आलोचना की। इसके अलावा राजस्थान में सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच चल रही खींचतान में भी प्रमोद कृष्णम सचिन पायलट के पक्ष में ट्वीट करते रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+