कांग्रेस की दुर्दशा पर चल रही थी चर्चा, कम कुर्सियां देखकर जावड़ेकर बोले- गुलाम नबी के कमरे से ले आओ
नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता मंगलवार को संसद भवन में अपने कमरे में मीडियाकर्मियों के साथ अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उनके निजी स्टॉफ ने सबके बैठने के लिए कुर्सियों की व्यवस्था की थी। वो एक नेती की गैरमौजूदगी में कांग्रेस की दुर्दशा पर चर्चा कर रहे थे। बातचीत के दौरान अचानक उन्होंने देखा कि हर किसी के पास बैठने के लिए जगह नहीं है। उन्होंने तुरंत अपने स्टॉफ से कहा कि कुर्सियां लेकर आओ।

जावड़ेकर- गुलाम नबी के कमरे से ले आओ
प्रकाश जावड़ेकर ने अपने स्टॉफ से ज्यादा कुर्सियों लाने को कहने के साथ ही कहा कि गुलाम नबी आजाद के कमरे में बहुत कुर्सियां होंगी। वहां से कुछ कुर्सियां लेकर आ जाएं। गौरतलब है कि कल शाम बीजेपी राज्यसभा में बहुमत के आंकड़े से दूर होने के बावजूद तीन तलाक बिल पास कराने में सफल रही। जावड़ेकर की ये टिप्पणी भविष्यसूचक थी। गौरतलब है कि मतदान के समय कांग्रेस के चार सांसद उच्च सदन से अनुपस्थित थे।

तीन तलाक बिल पास
गौरतलब है कि मोदी सरकार 2017 में सुप्रीम कोर्ट के तीन तलाक पर दिए फैसले के बावजूद अपने पहले कार्यकाल में तीन तलाक बिल संसद से पास नहीं करा पाई थी। मोदी सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल में पहले ही बजट सत्र में इसे आसानी से पास करा लिया। अब राष्ट्रपति की मंजूरी के साथ ही ये कानून बन जाएगा। इस बिल में एक बार मे तीन तलाक को गैरकानूनी माना गया है। इसके साथ ही इसे आपराधिक केस मानते हुए तीन साल की सजा का प्रावधान भी किया गया है। मुस्लिम महिला(विवाह अधिकार संरक्षण) को राज्यसभा में चर्चा के बाद 84 के मुकाबले 99 मतों से पारित कर हुआ।

सलेक्ट कमेटी में भेजने का प्रस्ताव खारिज
तीन तलाक बिल पर चर्चा में विपक्षी सदस्यों ने इसे सलेक्ट कमेटी में भेजने की मांग की थी। इसे सरकार ने खारिज कर दिया। विपक्षी सदस्यों द्वारा सलेक्ट कमेटी में भेजने का प्रस्ताव लाया गया,जो 84 के मुकाबले 100 वोटों से खारिज हो गया। जेडीयू, एआईएडीएमके और टीआरएस ने वॉकआउट किया। वहीं विपक्ष के 23 सदस्य भी इस दौरान सदन से गैरहाजिर रहे। इसमें कांग्रेस, टीएमसी,बीएसपी, एसपी, टीडीपी, पीडीपी, डीएमके,सीपीएम और एनसीपी के सांसद थे। 245 सदस्य वाली राज्यसभा में पांच सीट खाली होने की वजह से 240 सासंद की संख्या है। इसमें से 184 सांसदों ने वोट दिया। कुल 56 सासंद वोटिंग से दूर रहे।

रविशंकर बोले- बदलते भारत की शुरुआत
राज्यसभा में तीन तलाक बिल के पास होने पर कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि आज एक एतिहासिक दिन है। दोनों सदनों ने मुस्लिम महिलाओं को न्याय दिया है। यह एक बदलते भारत की शुरुआत है। एनडीए की सहयोगी दल जेडीयू और एआईएडीएमके ने बिल का विरोध किया और वॉकआउट किया।
-
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं












Click it and Unblock the Notifications