भाजपा का प्रचार करने पर किच्‍चा को प्रकाश राज ने दी चेतावनी तो लोग बोले- तुम इतने परेशान क्‍यों हो?

कर्नाटक में भाजपा का चुनाव प्रचार करने पर एक्‍टर किच्‍चा सुदीप को प्रकाश राज ने दी चेतावनी दी तो वो लोग उन्‍हें ट्रोल करने लगे।

prakash raj

कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले कन्नड़ अभिनेता किच्चा सुदीप द्वारा कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और भाजपा को समर्थन देने के बादृ भाजपा और कांग्रेस ने एक-दूसरे पर तीखा प्रहार कर रहे हैं। वहीं कर्नाटक चुनाव में भाजपा के समर्थन कर रहे किच्‍चा के खिलाफ साउथ और बॉलीवुड फिल्‍मों के एक्‍टर प्रकाश राज ने मोर्चा खोल दिया है।

prakshraaj

बोम्‍मई के साथ किच्‍चा की प्रेस कान्‍फ्रेंस के बाद प्रकाश राज ने सोशल मीडिया पर पोस्‍ट लिख कर नाराजगी जताई थी वहीं अब दोबार प्रकाश राज ने ट्टीट के माध्‍यम से एक्‍टर किच्‍चा सुदीप को चेतावनी दी है।

हिंदी फिल्‍मों में अक्‍सर खलनायक की भूमिका में नजर आने वाले एक्‍टर प्रकाश राज जो पीएम मोदी के विरोध में बयान करने के लिए जाने जाते हैं उन्‍होंने किच्‍चा को चेतावनी देते हुए पोस्‍ट लिखी है।

इस पोस्‍ट में प्रकाश राज ने लिखा

डियर सुदीप.. एक एक्‍टर के तौर पर आप हर किसी के चहेते हैं.. मैंने आपसे लोगों की आवाज बनने की उम्मीद की थी, लेकिन आपने खुद को एक राजनीतिक दल के रंग में रंगना चुना है.. अच्छा...! जवाब देने के लिए तैयार हो जाइए..हर सवाल जो एक नागरिक आपसे और आपकी पार्टी से पूछेगा।

प्रकाश राज की इस पोस्‍ट पर लोग कमेंट करते हुए उल्‍टा उन्‍हीं से सवाल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा

'तुम इतने परेशान क्यों हो प्रकाश? लोगों को प्रश्न पूछने दें और वह जिसे चाहे उत्तर दे सकता है। क्या यह सही नहीं है? क्या आपने एक राजनीतिक पक्ष का पक्ष लेकर ठीक वैसा ही नहीं किया है'!

वहीं एक यूजर ने प्रकाश राज को जवाब देते हुए लिखा

जरूर पूछना यह भी पूछना कि बाटला हाउस में जब आतंकवादी मारे गए थे तो सोनिया गांधी फूट-फूटकर क्यों रोए, जरूर यह पूछना कश्मीर में हमारे आर्मी पर पत्थर मारने वाले आतंकवादियों को भटका हुआ नौजवान किस पार्टी के लोगों ने कहा।

याद रहे इससे पहले बुधवार को प्रकाश राज ने दो लाइन की पोस्‍ट लिखकर किच्‍चा के भाजपा का समर्थन करने पर आपत्ति जताई थी। प्रकाश राज ने लिखा था किच्छा सुदीप के बयान से 'मैं स्तब्ध और आहत हूं'।

बता दें किच्‍चा के भाजपा का प्रचार करने पर कांग्रेस ने भाजपा पर कटाक्ष किया और कहा कि बोम्मई और भगवा पार्टी के अन्य नेताओं की बात सुनने के लिए कोई नहीं आता है, उनके पास अब भीड़ खींचने के लिए फिल्मी सितारे हैं। जिसके जवाब में भाजपा ने एक्‍टर स्‍वरा भास्‍कर की राहुल गांधी को गुलाब का फूल भारत जोड़ो यात्रा के दौरान देते हुए फोटो शेयर करते हुए कांग्रेस को करारा जवाब दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+