प्रकाश राज का पीएम मोदी पर तंज, 2014 के बाद कर्नाटक में बेचा जा रहा वादों का टूथपेस्ट

नई दिल्ली। फिल्म अभिनेता प्रकाश राज ने प्रधानमंत्री मोदी को वादों का टूथपेस्ट बेचने वाला बताया है। उन्होंने कहा है कि 2014 में देश को जो प्रॉमिस टूथपेस्ट बेचा गया वह बेकार रहा, अब इसे कर्नाटक में बेचा जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रविवार को बेंगलुरु में रैली के एक दिन प्रकाश राज ने ट्वीट कर नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। प्रकाश ने ट्वीट किया,'2014 में प्रॉमिस टूथपेस्ट बेचा गया. (दांतों को ब्रश करना भूल जाइए) लेकिन यह देश के परेशान किसानों और बेरोजगार जवानों के चेहरे पर मुस्कान नहीं ला पाया. क्या आपको प्रामिस टूथपेस्ट पर विश्वास है, जो कल कर्नाटक की रैली में बेचा गया, क्या इससे चेहरों पर मुस्कान आएगी' राज ने हैशटैग जस्ट आस्किंग के साथ ये ट्वीट किया है।

कर्नाटक में पीएम मोदी ने कही थी किसानों की जिंदगी बदलने की बात

कर्नाटक में पीएम मोदी ने कही थी किसानों की जिंदगी बदलने की बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार बेंग्लुरु में हुई रैली में प्रदेश मे विकास करने की बात कही थी। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा था कि बीजेपी ही कर्नाटक को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकती है और किसानों की जिंदगी में बेहतर बदलाव ला सकती है। पीएम ने और भी कई वादे भाजपा की सरकार बनने की स्थिति में किए थे। इसी को लेकर प्रकाश ने ट्वीट किया है। कर्नाटक में इस साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार है।

नरेंद्र मोदी और अमित शाह हिन्दू नहीं हैं: प्रकाश राज

नरेंद्र मोदी और अमित शाह हिन्दू नहीं हैं: प्रकाश राज

प्रकाश राज भाजपा के नेताओं और नरेंद्र मोदी की पहले भी आलोचना करते रहे हैं। बीते महीने एक टीवी चैनल पर बोलते हुए उन्होंने कहा था कि वो एंटी हिन्दू नहीं बल्कि एंटी मोदी हैं। प्रकाश राज ने कहा कि वह मानते हैं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह हिन्दू नहीं है। प्रकाश ने कहा कि जब मोदी का कोई मंत्री कहता है कि एक धर्म का पूरी तरह से सफाया कर दें और प्रधानमंत्री और पार्टी के अध्यक्ष चुप रहते हैं तो उनके हिंदू होने पर सवाल उठाया जाएगा। प्रकाश राज ने कहा कि जो हत्याओं का समर्थन करे, वो हिंदू नहीं हो सकता और अगर ये लोग ये तय कर सकते हैं कि मैं एंटी हिंदू हूं, तो मैं भी ये कह सकता हूं कि ये लोग हिंदू नहीं हैं।

प्रकाश ने कहा था कि मैंने गौरी लंकेश की मौत पर लोगों को जश्न मनाते देखा। इनमें से कई लोगों को मेरे देश के प्रधानमंत्री फॉलो करते हैं। उन्होंने क्यों उन लोगों से रुकने के लिए नहीं कहा, उन्हें क्यों नहीं टोका? एक सच्चा हिंदू किसी की मौत पर जश्न नहीं मनाएगा. इस तरह के जश्न को अगर मेरा प्रधानमंत्री नही टोकता तो मैं भी अपने प्रधानमंत्री से ये कहूंगा कि आप भी हिंदू नहीं हैं।

सरकार कलाकारों की आवाज को दबा रही है: प्रकाश राज

सरकार कलाकारों की आवाज को दबा रही है: प्रकाश राज

इससे पहले इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ केरल (IFFK) की ओपनिंग सेरेमनी में एक्‍टर प्रकाश राज ने कलाकारों से कहा था कि वे कमजोर लोगों की आज बनें। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार कलाकारों की आवाज को दबा रही है। प्रकाश राज अपनी जान को खतरा होने की बात भी कह चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+