50 लाख हेक्टेयर बंजर जमीन को बनाएंगे उपजाऊ, 75 लाख को मिलेगा रोजगार: जावड़ेकर
Recommended Video
नई दिल्ली। केंद्रीय वन और पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने मंगलवार को बड़ी घोषणा करते हुए बताया है कि सरकार अगले 10 साल में 50 लाख हेक्टेयर बंजर जमीन को उपजाऊ बनाने के लिए काम कर रही है। इससे 75 लाख से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जावड़ेकर ने बताया कि 2 से 13 सितंबर तक संयुक्त राष्ट्र सीसीडी कॉप-14 यानी यूनाइटेड नेशंस कन्वेंशन टू कॉम्बैट डेजर्टिफिकेशन सम्मेलन होने वाला है।

यूनाइटेड नेशंस कन्वेंशन टू कॉम्बैट डेजर्टिफिकेशन सम्मेलन में खराब जमीन को कैसे उपजाई बनाया जाए, इस पर चर्चा की जाएगी। यहां कई देशों के वैज्ञानिक अपने-अपने इनोवेशन की प्रदर्शनी करेंगे। केंद्रीय मंत्री ने कहा, 2 से 13 सितंबर तक होने वाली यूएन सीसीडी (कॉप-14) कॉन्फ्रेंस में करीब 200 देशों के लोग इसमें शामिल होंगे। 9 और 10 सितंबर को सभी देशों के मंत्री शामिल होंगे। ग्रेटर नोएडा में इसका सम्मेलन होगा।
प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि रियो डी जेनेरियो के बाद पहली बार इस तरह का प्रयास हो किया जा रहा है। अगले दो साल तक भारत यूएन सीसीडी का अध्यक्ष रहेगा। बंजर जमीन को खेती के योग्य बनाने के लिए केंद्र सरकार यूनाइटेड नेशंस कन्वेंशन के साथ समझौता भी करेगी।
प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि 50 लाख हेक्टेयर खराब जमीन को खेती लायक बनाने के लिए काम किया जाएगा। इसे 2030 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है। इसमें मदद के लिए देहरादून में सेंटर ऑफ एक्सक्सेल की स्थापना भी की जाएगी












Click it and Unblock the Notifications