राहुल गांधी को प्रकाश जावड़ेकर ने कृषि कानून पर दी बहस की चुनौती, कहा-आइए किसानों का फायदा-नकुसान पता करते हैं

राहुल गांधी को प्रकाश जावड़ेकर ने कृषि कानून पर दी बहस की चुनौती, कहा-आइए किसानों का फायद-नकुसान पता कर लेते हैं

Prakash Javadekar giving debate challenge to Rahul Gandhi over New Farm Laws: तीन नए कृषि कानून के खिलाफ किसानों के आंदोलन का आज शनिवार (26 दिसंबर) को एक महीना पूरा हो गया है। किसान आंदोलन पर अब राजनीति भी तेज हो गई है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सहित विपक्ष के तमाम नेताओं ने कहा है कि तीन नया कृषि कानून सरकार को वापस ले लेना चाहिए। राहुल गांधी ने तो इसे ''काला कानून'' भी कहा है। राहुल गांधी के निशाने का अब केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने जवाब दिया है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने राहुल गांधी को तीन नए कृषि कानून पर खुली बहस करने की चुनौती दी है।

Prakash Javadekar

चेन्नई में एक कार्यक्रम के दौरान शुक्रवार (25 दिसंबर) को केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, ''राहुल गांधी ने अचानक कहा कि सरकार को कृषि कानून बर्खास्त वापस लेनी ही होगी। मैं उन्हें (राहुल गांधी) खुली बहस चुनौती दे रहा है। आइए पता कर लेते हैं कि नए तीन कृषि कानून किसानों के फायदे के हैं या नुकसान के। मैं इस मुद्दे पर राहुल गांधी और डीएमके को बहस की चुनौती दे रहा हूं।''

हालांकि फिलहाल प्रकाश जावड़ेकर के बहस की चुनौती पर राहुल गांधी और डीएमके ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। बीजेपी के कई वरिष्ठ नेताओं ने कहा है कि कांग्रेस पर कृषि कानून लाने के पक्ष में थी और अब किसान आंदोलन को बढ़ावा देने के लिए अपने बात से मुकर रही है।

वित्त मंत्री और बीजेपी नेता निर्मला सीतारमण ने भी राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहा, राहुल गांधी को इसका जवाब देना चाहिए कि 2019 के चुनाव में कांग्रेस के घोषणापत्र में क्या वे कृषि कानूनों को नहीं लाना चाहते थे? कृषि कानूनों में सुधार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किया गया है इसलिए कांग्रेस इसका विरोध कर रही है। कांग्रेस पर इस कानून के विरोध करने का और कोई मुद्दा नहीं है।

वहीं कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि कुछ लोग जो जमीनी आधार खो चुके हैं वही समय-समय पर कंधों की तलाश करते है ताकी उन कंधों पर अपनी वैचारिक बंदूक चलाकर अपने हित को पूरा करे। किसानों के हमदर्द बनकर उनको जो ये गुमराह कर रहे हैं, किसान उनको एक दिन जवाब जरूर देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+