अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद प्रकाश जावड़ेकर ने महेंद्र सिंह धोनी को बताया महान खिलाड़ी
नई दिल्ली। भारतीय टीम को नई बुलंदियों पर पहुंचाने वाले कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। महेंद्र सिंह धोनी के इस ऐलान के बाद देश और दुनियाभर से लोग उन्हें उनके बेहतरीन क्रिकेट करियर की बधाई दे रहे हैं। इस बीच केंद्रीय मंत्रीय प्रकाश जावड़ेकर ने भी महेंद्र सिंह धोनी को उनके संन्यास पर बधाई देते हुए कहा कि दबाव में बेहतरीन खेल दिखाने वाले महान खिलाड़ी हैं महेंद्र सिंह धोनी।

Recommended Video
प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट कर लिखा कि महेंद्र सिंह धोनी ने संन्यास का ऐलान किया, मैं उन्हें बधाई देता हूं, कैप्टन कूल ने सही समय पर यह फैसला लिया है, उन्होंने कई मौकों पर हमे गौरवान्वित किया है। क्रिकेट में उनकी बेहतरीन क्षमता के अलावा उनका सुलझा स्वभाव, खुद पर भरोसा और दबाव में बेहतरीन फैसले लेने की क्षमता ने महेंद्र सिंह धोनी को आदर्श बनाया। शनिवार को धोनी के संन्यास लेने के ऐलान के बाद कई राजनीतिक जगत की हस्तियों ने धोनी को बधाई दी।
गृहमंत्री अमित शाह ने भी धोनी के संन्यास के बाद ट्वीट किया और लिखा, एमएस धोनी ने क्रिकेट के अनोखे स्टाइल से करोड़ों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मैं उम्मीद करता हूं कि वह आने वाले समय में भारतीय क्रिकेट को मजबूत करने में योगदान करते रहेंगे। भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं, विश्व क्रिकेट हेलीकॉप्टर शॉट मिस करेगा, माही!। वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा, ''महेंद्र सिंह धोनी मात्र एक क्रिकेटर नहीं हैं, वह छोटे शहरों और सामान्य परिवार से आने वाले उन करोड़ों युवाओं की 'हिम्मत' हैं, जिनमें कुछ बड़ा करने का जज्बा है। उनके जीवन से एक बात हर महत्वाकांक्षी भारतीय को सीखनी चाहिए 'Its Never Too Late'. #ThankYouDhoni'।
मोदी सरकार में वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने लिखा, 'एमएस धोनी के स्टंपिंग ने भारतीय क्रिकेट में एक लीजेंड्री स्टाम्प छोड़ दिया है और एक विरासत जो क्रिकेट की पीढ़ियों को प्रेरित करेगी। कैप्टन कूल भारतीय और क्रिकेट लवर्स के दिलों में हमेशा नॉट आउट रहेंगे।' कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने लिखा, ''भारत के महानतम क्रिकेटिंग लीजेंड्स में से एक एमएस धोनी को रिटायरमेंट पर शुभमकानाएं। बेहतरीन इनिंग और देश के झंडे की शान बढ़ाने के लिए धन्यवाद।












Click it and Unblock the Notifications