महाराष्ट्र: प्रफुल्ल पटेल बोले- डिप्टी सीएम NCP का , स्पीकर होगा कांग्रेस से
मुंबई। शिवाजी पार्क में कल उद्धव ठाकरे सीएम पद की शपथ लेने जा रहे हैं। इससे पहले बुधवार शाम वाईबी चव्हाण सेंटर एनसीपी-कांग्रेस-शिवेसना की चार घंटे से बैठक हुई। इस बैठक में अगली सरकार में मंत्रीमंडल का बंटवारे पर चर्चा हुई। इस बैठक के बाद मीडिया में डिप्टी सीएम और स्पीकर के बंटवारे को लेकर चल रहा सस्पेंस खत्म हो गया। एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि कांग्रेस से स्पीकर होगा और डिप्टी सीएम और डिप्टी स्पीकर एनसीपी से होंगे।

पटेल ने कहा कि, 3 दिसंबर को बहुमत साबित करने के बाद आगे मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। इसी बीच उद्धव ठाकरे के शपथग्रहण का निमंत्रण देने के लिए शिवसेना विधायक और उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के घर पहुंचे। सोनिया गांधी के घर से वापस निकलने के बाद शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने कहा- हम यहां उनका आशीर्वाद लेने आए थे। हम डॉ. मनमोहन सिंह को भी आमंत्रित करेंगे। जिसके बाद वे पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के घर पहुंचे और उन्हें शपथ ग्रहण समारोह के लिए आमंत्रित किया।
शिवसेना ने शपथ ग्रहण समारोह में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और डीएमके नेता एम के स्टालिन को आमंत्रित किया गया है। शिवेसना नेता एकनाथ शिंदे ने यहां कहा, 'हमने शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को आमंत्रित किया है। हमें उम्मीद है कि कांग्रेस के कुछ अन्य वरिष्ठ नेता भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।'












Click it and Unblock the Notifications