प्रद्युम्न केस: अपने बयान से पलटा आरोपी छात्र, कहा- मुझ पर दबाव डाला गया

हरियाणा स्थित गुरुग्राम Ryan International School में दूसरी कक्षा के छात्र प्रद्युम्न की हत्या के मामले में बड़ा मोड़ आ गया है। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने अपनी जांच में 11वीं के जिस छात्र को हत्यारोपी बताया था वो अपने बयान से पलट गया है।

Recommended Video

    Pradyuman Case Update: बयान से पलटा आरोपी छात्र, CBI ने जबरन कबूल करवाया गुनाह । वनइंडिया हिंदी

    गुरुग्राम। हरियाणा स्थित गुरुग्राम Ryan International School में दूसरी कक्षा के छात्र प्रद्युम्न की हत्या के मामले में बड़ा मोड़ आ गया है। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने अपनी जांच में 11वीं के जिस छात्र को हत्यारोपी बताया था वो अपने बयान से पलट गया है। छात्र ने CBI और जिला बाल संरक्षण इकाई के कुछ अधिकारियों को बताया कि उस पर दबाव डाल कर अपराध कबूल कराया गया है। इससे पहले CBI ने अदालत से कहा था कि छात्र ने प्रद्युम्न की हत्या करने की बात कबूल कर ली है। CBI के अनुसार छात्र ने यह भी कहा था कि परीक्षा के डर और पैरेंट टीचर मीटिंग को टालने के लिए हत्या की थी।

    जांच में नहीं आएगी कोई बाधा

    जांच में नहीं आएगी कोई बाधा

    छात्र की ओर से उसके बयान पर यूटर्न लेने के बाद CBI अधिकारियों ने कहा कि इससे जांच को कोई बाधा नहीं आएगी। वहीं CBI के अधिकारियों को पता चला है कि आरोपी के परिजनों ने उससे बाल सुधार गृह में मुलाकात की है। जबकि नियम है कि मंगलवार और शुक्रवार को ही परिजन मिल सकते हैं। ऐसे में CBI ने CCTV फुटेज मांगी है जिससे यह पता चल सके कि क्या कोई मुलाकात हुई थी।

    आरोपी छात्र ने कबूल किया था कि...

    आरोपी छात्र ने कबूल किया था कि...

    इससे पहले CBI के अनुसार आरोपी छात्र ने कबूल किया था कि 7 सितंबर को उसने अनाज मंडी के पास से ही एक चाकू खरीदा। हालांकि उस वक्त तक भी वो इस पशोपेश में था कि निर्दयता से किसी की हत्या कैसे की जाए? उसने फिर सोचा कि स्कूल के वाटर टैंक में जहर मिला दिया जाए, उसके बावजूद वो अपनी जेब में 8 सितंबर को चाकू रख कर ले गया।'

    फरीदाबाद स्थित सुधार गृह भेजा गया

    फरीदाबाद स्थित सुधार गृह भेजा गया

    बता दें कि शनिवार (11 नवंबर) को हत्यारोपी छात्र को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया था, जहां से उसे 23 नवंबर तक के लिए फरीदाबाद स्थित सुधार गृह भेजा गया है। CBI ने मामले का खुलासा करते हुए कहा था कि छात्र ने प्रद्युम्न की हत्या इसलिए की थी ताकि परीक्षा और पैरेंट्स टीचर मीटिंग टल सके।

    CBI करेगी जांच

    CBI करेगी जांच

    वहीं CBI सूत्रों का दावा है कि उस स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम के 4 सदस्यों से पूछताछ की जाएगी, जिनके हाथ में यह मामला पहले थे। CBI का कहना है कि आखिर मामले की शुरुआती जांच में ही इसे गलत राह की ओर मोड़ दिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+