Pradyuman Murder Case Live: आरोपी 11वीं के छात्र को 3 दिन की सीबीआई कस्टडी

गुरुग्राम। रेयान इंटरनेशनल स्कूल में 7 साल के मासूम प्रद्युम्न की हत्या के मामले में बड़ा मोड़ आ गया है। सीबीआई ने कक्षा 11 के छात्र को गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों की मानें तो सीबीआई को इस बात पर शक है कि इसी बच्चे ने प्रद्यु्न की हत्या की है। 11वीं के छात्र की गिरफ्तारी के बाद उसके पिता ने सीबीआई को कटघरे में खड़ा किया है। उनका कहना है कि मेरे बेटे को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मेरे बेटे ने खुद प्रद्युम्न की हत्या की जानकारी माली से लेकर सबको दी थी। उसके उपर कहीं भी खून के धब्बे नहीं थे, कोई भी स्कूल की टीचर यह बता सकती है कि वह दिनभर स्कूल में था, पेपर दिया। सीबीआई मेरे बेटे को फंसा रही है। दूसरी ओर सीबीआई ने जुवेनाइल जस्टिस कोर्ट में आरोपी 11वीं के छात्र की 6 दिन की रिमांड मांगी थी, हालांकि आरोपी 11वीं के छात्र को 3 दिन की सीबीआई रिमांड मिली है। दूसरी ओर पूरे मामले में नए खुलासे में प्रद्युम्न के पिता वरुण ठाकुर ने कहा कि पुलिस ने लापरवाही बरती थी। पुलिस की जांच पर उठाए सवाल उठाते हुए कहा कि सीबीआई की जांच से थोड़ी तसल्ली हुई है। पुलिस ने लापरवाही बरती लेकिन पुलिस की नीयत खराब नहीं थी। हालांकि उनकी जांच में कई खामियां मिली हैं।

pradyuman

Live Updates

  • CBI सूत्रों के मुताबिक 11वीं के आरोपी छात्र की गिरफ्तारी से पहले 125 से ज्यादा छात्रों और शिक्षकों से हुई थी पूछताछ
  • 11वीं के आरोपी छात्र को 3 दिन की सीबीआई रिमांड मिली, सीबीआई ने मांगी थी 6 दिन की रिमांड
  • सीबीआई की जांच से थोड़ी तसल्ली हुई है, पुलिस ने लापरवाही बरती लेकिन पुलिस की नीयत खराब नहीं थी: वरुण ठाकुर
  • पूरे मामले में नए खुलासे में प्रद्युम्न के पिता वरुण ठाकुर ने कहा कि पुलिस ने लापरवाही बरती थी
  • जुवेनाइल कोर्ट में आरोपी 11वीं के छात्र की पेशी, CBI ने मांगी 6 दिन की रिमांड
  • बस कंडक्टर को सीबीआई ने नहीं दी है क्लीन चिट
  • 2 बजे आरोपी छात्र को जुवेनाइल कोर्ट मे पेश किया जाएगा
  • प्रद्युम्न के साथ यौन शोषण नहीं हुआ है- सीबीआई
  • दो छात्रों को पहले से थी इस बात की जानकारी- सीबीआई
  • 11वीं के छात्र ने अपने साथियों से कहा था कि परेशान नहीं हो, मैं कुछ ऐसा करुंगा कि परीक्षा रद्द हो जाएगी- सीबीआई
  • लड़का हमेशा अपने पास एक चाकू रखता था- सीबीआई
  • सीबीआई के सूत्र का कहना है कि परीक्षा रद्द कराने के लिए प्रद्युम्न की हत्या 11वीं कक्षा के छात्र ने की
  • छात्र चाहता था कि पैरेंट्स टीचर मीटिंग को टाल दिया जाए- सीबीआई
  • हिरासत में लिए गए पिता का आरोप मेरे बेटे को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है।
  • मुझे रात 2 बजे तक सीबीआई ने अपने ऑपिस में बैठाए रखा
  • जबरन मुझसे हत्या के कबूलनामे पर हस्ताक्षर कराया गया
  • सीबीआई ने जल्दबाजी में मेरे बेटे को गिरफ्तार किया
  • हिरासत में लिए गए बच्चे की उम्र 16 वर्ष से कुछ अधिक है
  • स्कूल के भी भीतर 11वीं के सभी छात्रों से की गई पूछताछ
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+