MP: प्रदीप जायसवाल बोले- 'कल फ्लोर टेस्ट हो जरूरी नहीं, अभी तो कोरोना चल रहा है'

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में जारी सियासी उठापटक के बीच आज यानी रविवार को मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने मंत्रियों के साथ कैबिनेट बैठक की। मीटिंग खत्म होने के बाद कमलनाथ सरकार में मंत्री और निर्दलीय विधायक प्रदीप जायसवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा, हमरे पास नंबर है और मुख्यमंत्री कमलनाथ को भी भरोसा है। आप अभी इंतजार कीजिए। कल परीक्षा (फ्लोर टेस्ट) होगी कोई जरूरी नहीं है, अभी तो कोरोना चल रहा है।

Pradeep Jaiswal said We have the numbers It is not necessary to have a floor test tomorrow

गौरतलब है कि कांग्रेस छोड़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कमलनाथ सरकार को मुश्किल में डाल दिया है। हालांकि सीएम कमलनाथ ने दावा किया कि उनके पास बहुमत है और वह फ्लोर टेस्ट में साबित भी करेंगे। राज्यपाल लालजी टंडन से मिलने के सात घंटे बाद राज्यपाल ने कमलनाथ सरकार को सोमवार को विधानसभा में विश्वास मत हासिल करने का निर्देश दे दिया है। इसी सिलसिले में रविवार को कमलनाथ ने कैबिनेट की बैठक बुलाई थी।

राज्यपाल के इस फरमान के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने कहा है कि कांग्रेस मध्य प्रदेश में फ्लोर टेस्ट के लिए तैयार है। मध्य प्रदेश के सियासी संकट पर हरीश रावत ने कहा है, 'हम फ्लोर टेस्ट के लिए तैयार हैं और हम इसे जीतने के लिए आश्वस्त हैं। हम नहीं, बीजेपी नर्वस है। वे (बागी) विधायक हमारे संपर्क में हैं।' इसके साथ ही हरीश रावत ने सवाल किया कि अगर बीजेपी फ्लोर टेस्ट जीतने के लिए आश्वस्त है तो वो अपने विधायकों को दूसरे शहरों में क्यों भेज रही है।

यह भी पढ़ें: 'देश में 33 करोड़ देवी-देवता, कोरोना कुछ नहीं बिगाड़ सकता': कैलाश विजयवर्गीय का अजीबोगरीब बयान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+