छत्तीसगढ़ के लोगों को मिल रही है दिल्ली से ज्यादा सस्ती बिजली: रमन सिंह

डॉ. सिंह ने दोनों राज्यों में बीपीएल परिवारों तथा दो किलोवाट के कनेक्शन पर उपभोक्ताओं को 200 यूनिट तक खपत पर देय बिजली बिल की राशि का तुलनात्मक ब्यौरा भी सदन में रखा। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में गरीबी रेखा श्रेणी यानी बीपीएल श्रेणी के उपभोक्ताओं को 100 यूनिट तक केवल 126 रुपये का भुगतान करना होता है कि जबकि दिल्ली में घोषित सब्सिडी के बाद बीपीएल श्रेणी के उपभोक्ताओं को 100 यूनिट पर 235 रुपये का बिल चुकाना होगा।
इसी तरह सामान्य उपभोक्ताओं को छत्तीसगढ़ में 100 यूनिट की बिजली की खपत पर 210 रुपये का बिल आता है, जबकि दिल्ली में सब्सिडी के बाद 100 यूनिट बिजली पर बिल की राशि 427 रुपये होती है। छत्तीसगढ़ में सामान्य उपभोक्ता को 200 यूनिट तक बिजली खपत होने पर 450 रुपये का बिल आता है, जबकि दिल्ली में इसके लिए घोषित सब्सिडी के बाद उपभोक्ता को 529 रुपये का बिल आएगा।












Click it and Unblock the Notifications