'भाजपा का यार है, कवि नहीं गद्दार है...' AAP दफ्तर के बाहर लगे पोस्टर
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास पर रह रह कर आरोप लगता रहा है। कभी उनके भारतीय जनता पार्टी में जाने की अटकलें लगती हैं तो कभी पार्टी के भीतर ही उन पर घमासान मच जाता है।

लगी है केजरीवाल की फोटो
ताजा मामला भी कुछ ऐसा भी है। दिल्ली स्थित आम आदमी पार्टी के कार्यालय के बाहर पोस्टर लगा है। इस पोस्टर पर सीएम अरविंद केजरीवाल, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, गोपाल राय, अमानातुल्ला, दिलीप पांडे और संजय सिंह की फोटो लगी है।

धोखेबाजों को बाहर करो
पोस्टर पर लिखा है कि 'भाजपा का यार है कवि नहीं गद्दार है ऐसे धोखेबाजों को बाहर करो.. बाहर करो'। पाोस्टर पर यह भी लिखा है कि 'छिप-छिप कर हमला करता है, वार पीठ पर करता है। ऐसे धोखेबाजों को बाहर करो-बाहर करो।' लिखा गया है कि 'कुमार विश्वास का काला सच खुलकर बताने के लिए भाई दिलीप पांडे का आभार'।

कुमार विश्वास ने कहा था...
गौरतलब है कि बीते दिनों पार्टी में हुए विवाद के बाद कुमार विश्वास को राजस्थान का प्रभारी बनाया गया था। कुछ दिनों पहले विश्वास ने कहा था कि वो राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर निजी हमला ना करके सरकार पर हमले करेंगे। उनकी इस बात पर दिलीप ने विश्वास से सार्वजनिक माफी मांगने को कहा था।

दिलीप ने ट्वीट कर कहा था...
दिलीप ने एक ट्वीट कर कहा था कि 'भैया, आप कांग्रेसियों को ख़ूब गाली देते हो, पर कहते हो कि राजस्थान में वसुंधरा के खिलाफ नहीं बोलेंगे? ऐसा क्यों?' माना जा रहा है कि यह किसी की शरारत हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications