Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

ओबामा का दौरा खत्म, अब सांस ले सकेंगे दिल्ली वाले

नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के आज राजधानी से रवाना होने के बाद दिल्ली वाले चैन की सांस लेंगे। वे 25 जनवरी को राजधानी पहुंचे थे,तब से दिल्ली वालों की जिंदगी में खलल पड़ गया था। हर जगह यातायात जाम हुआ ओबामा के एक जगह से दूसरी जगह जाने पर।

Post Obama’s visit, now Delhi can breathe

नई दिल्ली-साउथ दिल्ली प्रभावित रही

सबसे ज्यादा परेशानी नई दिल्ली और साउथ में रहने वाले या इन इलाकों में कामकाज के लिए जाने वालों को हुई। ओबामा के काफिले को पहले जगह देने के कारण दो-दो घंटे यातायात को रोका गया। काफिला निकल जाने के बाद भी देर तक यातायात जाम रहा।

पूरी ईस्ट दिल्ली में जाम

25 जनवरी को ओबामा राजघाट पहुंचे तो ईस्ट दिल्ली से आने वाले ट्रैफिक को भी रोका गया। नतीजा यह हुआ समूची ईस्ट दिल्ली में घंटों जाम रहा। ईस्ट दिल्ली निवासी सजल कालड़ा ने कहा कि उन्हें उस दिन दरियागंज जाना था, पर वे ट्रैफिक जाम में फंसे रहे। वे तय समय से दो घंटे लेट पहुंचे।

बंद किए रिंग रोड

ओबामा आज साउथ दिल्ली के सिरी फोर्ट सभागार में पहुंचे तो इससे पहले ही रिंग रोड से मिलने वाली तमाम सड़कों के यातायात को रोक दिया गया दो घंटे पहले ही। चूंकि लंबे वीएंड के बाद आज लोग दफ्तरों के लिए निकले थे तो उन्हें अपने दफ्तरों तक पहुंचने में खासी देरी हुई।

लाजपत नगर निवासी दीपक जोशी ने कहा बताया कि उन्हें हैरानी इस बात की है कि ओबामा का काफिला सिरी फोर्ट से निकल जाने के बाद भी बहुत सी सड़कों पर सामान्य यातायात को चलने नहीं दिया गया।

दिल्ली के ट्रैफिक पुलिस के एक अधिकारी ने अपना नाम ना छापने की शर्त पर माना कि ओबामा कि यात्रा के कारण दिल्ली वालों को पऱेशानी तो हुई होगी। पर, यह एक स्थिति थी जिसके लिए सबको तैयार रहना चाहिए था। हमें ऊपर से आदेश था कि किसी भी सूरत में ओबामा का काफिले को अपने गंतव्य में पहुंचने में अवरोधों का सामना ना करना पड़े।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+