Thunderstorm Alert: उत्तराखंड में मौसम विभाग ने 5 दिनों के लिए जारी की चेतावनी

देहरादून। पूरे उत्तर भारत में अभी आंधी-तूफान का खतरा टला नहीं है, उत्तर प्रदेश के बाद अब पहाड़ों पर भी मौसम खराब हो सकता है। मौसम विभाग (आईएमडी) ने चेतावनी जारी की है कि आज पहाड़ों पर मौसम विकराल रूप धारण कर सकता है, उसका अनुमान है कि पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में आज तेज तूफान और आंधी आ सकती है, जिसका असर मैदानी इलाकों पर भी पड़ सकता है, ऐसा हाल 5 दिनों तक रहेगा इसलिए मौसम विभाग ने 5 दिनों का अलर्ट जारी किया है।

आंधी तूफान की आशंका

आंधी तूफान की आशंका

मौसम विभाग ने बताया कि ये आंधी तूफान रविवार से नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते आ सकते हैं। पश्चिमी विक्षोभ भूमध्य सागर से उत्पन्न होता है जिससे देश के उत्तर-पूर्वी हिस्सों में अचानक से बारिश होती है। विभाग के अनुसार, तूफान के साथ आंधी आ सकती है, इसी कारण उसने अलर्ट जारी किया है।

पुलिस उपमहानिरीक्षक गढवाल

पुलिस उपमहानिरीक्षक गढवाल

पुष्पक ज्योति पुलिस उपमहानिरीक्षक गढवाल द्वारा बताया गया कि अगले दो दिनों में मौसम विभाग द्वारा आंधी-तूफान के भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। राज्यभर में कुछ स्थानों पर 15, 16 और 17 मई को हल्की बारिश होने की संभावना है।

13 और 14 मई को अलर्ट जारी

13 और 14 मई को अलर्ट जारी

इससे पहले विभाग की ओर से यूपी की राजधानी लखनऊ एवं आसपास के जिलों में एक बार फिर आंधी तूफान आने की आशंका जताई गई थी। मौसम विभाग के अनुसार 13 और 14 मई को यूपी के कई जिलों में तूफान आने के आसार हैं। सभी जिलों के जिलाधिकारियों को इस बाबत अलर्ट रहने का निर्देश भी जारी किया गया है।

क्यों बदला है मौसम का मिजाज?

क्यों बदला है मौसम का मिजाज?

विभाग के मुताबिक अरब सागर की ओर से आ रही नम हवा और मैदानी इलाकों में पड़ रही तेज गर्मी से यह वेदर सिस्टम बना है। इससे मैदानी इलाकों में आंधी-बारिश आई। अब यह पहाड़ी इलाकों की ओर मुड़ गया। इससे वहां तूफान की संभावना बढ़ गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+