भारत में हर मिनट पैदा हो रहे 30 बच्चे, जनसंख्या नियंत्रण कानून अब जरूरी: गिरिराज सिंह
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने फिर से जनसंख्या नियंत्रण कानून का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि ये विधेयक बहुत ज्यादा जरूरी है, क्योंकि हमारे पास सीमित संसाधन हैं। हमारे पड़ोसी देश चीन ने 'वन चाइल्ड पॉलिसी' लागू की, जिसकी मदद से वहां की जनसंख्या नियंत्रित हुई और अब वो विकास कर रहा। चीन में एक मिनट में 10 बच्चे पैदा होते हैं, जबकि भारत में एक मिनट में 30 बच्चे पैदा होते हैं, ऐसे में हम विकास के मामले में चीन की बराबरी कैसे करेंगे?

वहीं बिहार के बेगूसराय में एक मुस्लिम लड़का हिंदू लड़की को लेकर भाग गया। जिसके बाद से लड़की के घर वाले काफी ज्यादा परेशान हैं। उनको आशंका है कि उनकी बेटी के साथ श्रद्धा जैसा कांड ना हो जाए। इस मुद्दे पर गिरिराज सिंह ने कहा कि ये लव जिहाद का मामला पूरे देश में है। ये सुनियोजित तरीके से किया जा रहा। लड़कियों को लड़के नाम बदलकर अपने जाल में फंसा रहे। बेगूसराय में पिछले साल होली के समय हिंदुओं पर प्रहार हुआ और प्रशासन ने पीड़ित हिंदुओं को ही झूठे केस में फंसा दिया। हम बिहार सरकार से मांग करते हैं कि वो जल्द से जल्द लव जिहाद को लेकर कानून बनाएं।
महिला हिंसा पर कही ये बात
इससे पहले गिरिराज सिंह ने झारखंड के लोहरदगा जिले के कुडू में जेंडर जस्टिस सेंटर का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि महिला हिंसा उन्मूलन अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर इस सेंटर का उद्घाटन किया गया है। इस केंद्र को महिला संगठनों द्वारा संचालित किया जाएगा। उन्होंने ये भी कहा कि महिलाओं के खिलाफ हो रही हिंसा को धार्मिक नजरिए से ना देखा जाए।
रामदेव ने भी कानून की मांग
वहीं दूसरी ओर हाल ही में ABVP के अधिवेशन में पहुंचे बाबा रामदेव ने भी जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने की मांग की। उनका मानना है कि ये कानून देश के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है। वहीं उन्होंने ये भी कहा कि देश में भगवे का जलवा है, अभी तक इतिहास पढ़े हैं और अब इतिहास गढ़ने का समय आ गया है।












Click it and Unblock the Notifications