Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

WhatsApp के यूजर्स में हुआ बड़ा इजाफा, दुनियाभर में 2 अरब पहुंची संख्या

नई दिल्ली। मेसेजिंग ऐप वॉट्सएप (WhatsApp) के यूजर्स की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। फेसबुक के मालिकाना हक वाले WhatsApp ने घोषणा की है कि दुनियाभर में उसके 2 अरब से ज्यादा यूजर्स हो गए हैं। 2 साल पहले कंपनी ने खुलासा किया था कि वॉट्सएप के उसके यूजर्स की संख्या 1.5 अरब हैं। जून 2017 में फेसबुक के यूजर्स की संख्या करीब 2 अरब थी, जो अब 2.4 अरब बताई जा रही है।

यूजर्स की संख्या 40 करोड़ थी

यूजर्स की संख्या 40 करोड़ थी

हालांकि वॉट्सएप ने ये स्पष्ट नहीं किया है कि भारत में उसके कितने यूजर्स हैं। बीते साल जुलाई में भारत में वॉट्सएप के यूजर्स की संख्या 40 करोड़ थी। अब भारत वॉट्सएप के लिए काफी अहम भी बन गया है। दुनियाभर में 2 अरब यूजर्स के साथ इंस्टैंट मेसेजिंग मार्केट में वॉट्सएप टॉप पर पहुंच गया है।

WeChat के ज्यादातर यूजर्स चीन में

WeChat के ज्यादातर यूजर्स चीन में

वहीं इसके प्रतिस्पर्धी WeChat के ज्यादातर यूजर्स चीन में हैं। जानकारी के लिए बता दें वॉट्सएप की शुरुआत साल 2009 में हुई थी। जिसके बाद से लगातार इसके यूजर्स की संख्या बढ़ती जा रही है। अप्रैल 2014 में दुनियाभर में इसके 50 करोड़ यूजर्स थे। फिर 2014 के अगस्त माह तक 60 करोड़ हो गए।

लगातार बढ़े यूजर्स

लगातार बढ़े यूजर्स

जिसके बाद कंपनी ने फरवरी 2017 में घोषणा कर कहा कि 120 करोड़ लोग वॉट्सएप के जरिए अपने दोस्तों और परिवार से कनेक्ट हो रहे हैं। दिसंबर 2017 में ये संख्या 150 करोड़ हो गई और फरवरी 2020 में 2 अरब हो गई है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+