गरीब रोटी के साथ सब्जी खाता है, इसलिए बढ़ी महंगाई: कपिल सिब्बल

सिब्बल ने यह बयान सब्जियों के दाम बढ़ने के कारणों का जवाब देते हुए कहा। जिस पर विवाद खड़ा हो गया है। गौर हो कि इसके पहले राहुल गांधी के बयान कि 'गरीबी एक मानसिक अवस्था है' की भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीवार नरेंद्र मोदी ने अपनी रैलियों में कई बार निंदा की है। अब सिब्बल के बयान की आलोचना की जा रही है, जिसमें उन्होने महंगाई का दोष गरीबों को ही दिया है।
कपिल के पहले वित्तमंत्री पी चिदंबरम ने बयान दिया था कि लोग 15 रूपये की पानी की बोतल तो खरीद ही लेते हैं लेकिन अगर अनाज की कीमत में एक रूपये बढ़ा दिया जाता है तो लोगों को समस्या आने लगती है। उनके इस बयान को भाजपा नेताओं ने आड़े हाथों लिया था। यह ध्यान देने योग्य है कि इन दिनों दिल्ली में प्याज की बढ़ी कीमतों के कारण दिल्ली की कांग्रेस सरकार मुश्किल में हैं।












Click it and Unblock the Notifications