लखनऊ से पूनम सिन्हा ने भरा नामांकन, रोड शो में दिखे शत्रुघ्न सिन्हा और डिंपल यादव

लखनऊ। भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा ने आज लखनऊ में लोकसभा सीट से नामांकन भर दिया है, वो लखनऊ लोकसभा क्षेत्र से सपा-बसपा और आरएलडी यानी की महागठबंधन की उम्मीदवार होगी और वो भारत के गृहमंत्री राजनाथ सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी,लखनऊ में नामांकन करने के बाद पूनम सिन्हा ने रोड शो किया, जिसमें उनके साथ सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी और कन्नौज से सांसद डिंपल यादव भी साथ नजर आईं लेकिन खास बात ये रही कि इस रोड शो में अपनी पत्नी संग शत्रुघ्न सिन्हा भी साथ दिखे जो कि कांग्रेस पार्टी से बिहार के पटना साहिब से उम्मीदवार हैं।

लखनऊ से पूनम सिन्हा ने भरा नामांकन

लखनऊ से पूनम सिन्हा ने भरा नामांकन

आपको बता दें कि बुधवार को ही अखिलेश यादव ने पूनम सिन्हा को लखनऊ से टिकट देने का औपचारिक ऐलान किया था, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि लखनऊ में सपा सरकार के दौरान हुए कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा, उन्होंने कहा कि लखनऊ की पहली सांसद एक महिला ही थीं, इसलिए हमने भी महिला को ही प्रत्याशी बनाने का फैसला किया।

लखनऊ सीट पर 6 मई को मतदान

आपको बता दें कि लखनऊ सीट पर 6 मई को मतदान होगा। बीजेपी का गढ़ माने जानी वाली इस सीट पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह उम्मीदवार हैं।

डिंपल यादव से की थी मुलाकात

मंगलवार को ही पूनम ने समाजवादी पार्टी की नेता डिंपल यादव से मुलाकात की थी इस मुलाकात के दौरान ही डिंपल यादव ने पूनम को समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाई थी।

रोड शो में दिखे शत्रुघ्न सिन्हा और डिपंल यादव

रोड शो में दिखे शत्रुघ्न सिन्हा और डिपंल यादव

हिंदी फिल्मों के 'विश्वनाथ' शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा मिस इंडिया रह चुकी हैं और साथ ही इन्होंने कुछ फिल्मों में काम भी किया है लेकिन साल 1980 में शत्रुघ्न सिन्हा से शादी करने के बाद इन्होंने रूपहले पर्दे से पूरी तरह किनारा कर लिया, हालांकि यह फिल्मी पार्टियों में अक्सर दिखाई देती हैं, कुछ वक्त पहले इन्हें आशुतोष गोवरिकर की फिल्म 'जोधा-अकबर' में देखा गया था, उसमें इन्होंने अभिनेता ऋतिक रोशन की मां का रोल अदा किया था।

महागठबंधन की उम्मीदवार हैं पूनम सिन्हा

हाल ही में शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम कपिल शर्मा के शो में भी दिखाई दिए थे। पूनम को शादी से तीन बच्चे हैं, जिनके नाम हैं लव सिन्हा, कुश सिन्हा और सोनाक्षी सिन्हा, जिनमें से सोनाक्षी सिन्हा आज रूपहले पर्दे की जानी-मानी अभिनेत्री हैं जबकि लव सिन्हा ने भी कुछ हिंदी फिल्मों जैसे 'शादियां' और 'पलटन' जैसी फिल्मों में काम किया है लेकिन उन्हें आशा के अनुरूप सफलता नहीं मिली जिसके कारण उन्होंने फिल्मी पर्दे से दूरी बना ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+