पूजा हेगड़े से मिलने के लिए क्रेजी फैन ने किया 5 दिनों तक इंतजार, सड़कों पर गुजारी रात
नई दिल्ली। बहुत ही कम समय में चंद फिल्मों के जरिए अभिनेत्री पूजा हेगड़े ने लोगों के दिलों में खास जगह बना ली है, साउथ और हिंदी फिल्मों में काम करने वाली पूजा के चाहने वाले लाखों की संख्या में हैं, ये बात तो सबको पता है लेकिन कोई उनकी एक झलक पाने के लिए फुटपाथ पर रातें गुजारेगा, इस बात का अंदाजा खुद पूजा को भी नहीं था।
पूजा हेगड़े से मिलने के लिए 5 दिनों तक किया इंतजार
दरअसल 'हाउसफुल 4' जैसी सफल फिल्म में अपने हुस्न का जादू बिखेर चुकी पूजा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे अपने उस फैन के बारे में बता रही हैं, जो कि उन्हें दीवाने की तरह चाहता है और जिसने पूजा से मिलने के लिए मुंबई की सड़कों पर रातें गुजारनी पड़ी।
एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर किया शुक्रिया
पूजा ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि भास्कर राव, शुक्रिया आपका मुंबई तक आने के लिए और मेरे लिए 5 दिनों तक इंतजार करने के लिए, मैं काफी प्रभावित हूं लेकिन ये देखना भी बेहद दुखद है कि मेरे फैंस को इस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है, मैं कभी नहीं चाहूंगी कि मेरे किसी फैन को मुझसे मिलने के लिए सड़क पर सोना पड़े, आप सभी मेरी हिम्मत हैं और आप सभी का मुझ पर प्यार जताने के लिए बेहद शुक्रिया।
Recommended Video
मिस यूनिवर्स इंडिया की सेकंड रनरअप थीं पूजा
मालूम हो कि पूजा हेगड़े एक भारतीय मॉडल-एक्ट्रेस हैं, वह वर्ष 2010 में मिस यूनिवर्स इंडिया की सेकंड रनर अप रह चुकीं हैं। पूजा का परिवार कर्नाटक के उडुपी जिले से ताल्लुक रखता है, पूजा को हिंदी भाषा के अलावा अंग्रेजी,कन्नड़, तमिल का भी पूर्ण ज्ञान है। पूजा को अपने कॉलेज के दिनों से फैशन और मॉडलिंग का शौक था, इस कारण वह स्कूली और कालेज के दिनों से ही इन सभी प्रतियोगितायोँ में हिस्सा लिया करती थीं।
फिल्म 'मुगमोदो'
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत तमिल फिल्म 'मुगमोदो' से की थी। इस फिल्म में उनके अभिनेता जीवाथे। उसके बाद वह तेलगु फिल्म ओका लैला कोसम में नाग चैतन्य के साथ दिखाई दीं। पूजा ने हिंदी सिनेमा में फिल्म मोहनजोदड़ो से डेब्यू किया था और हाउसफूल 4 उनकी सफल हिंदी फिल्मों में शामिल है।
-
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle Movie: अभिनय की भी 'माई' थीं आशा भोसले, 79 की उम्र में इस मराठी फिल्म में मनवाया एक्टिंग का लोहा -
Asha Bhosle ने भारतीय संस्कृति के खिलाफ गाया था गाना? AIR-दूरदर्शन ने किया था बैन, कौन सा था वो सॉन्ग? -
Asha Bhosle Favorite Food: जब संगीत के साज छोड़ कढ़ाई थामती थीं आशा ताई, उनकी फेवरेट डिश जिसमें बसती थी जान -
48 साल पहले Asha Bhosle ने गाया था 'वो' गाना, जिसके वीडियो ने मचाया था तहलका, लोग हुए थे शॉक्ड -
Magnum Opus: अलविदा सुरों की जादूगरनी! जब आशा की आवाज़ ने खामोशी को भी संगीत बना दिया -
'चहल ने मेरे साथ घटिया हरकत की', Yuzvendra Chahal पर एक्ट्रेस ने लगाया गंभीर आरोप! मचा बवाल -
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
'मैं अपना चेहरा नहीं दिखा सकती', तालाक पर जश्न मनाने वाली मेरठ की प्रणिता बुरी तरह टूटी, डिप्रेशन में पहुंची -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत












Click it and Unblock the Notifications