पॉलीग्राफी टेस्ट में सामने आया नावेद का सच, लश्कर कैंप में ली थी ट्रेनिंग
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। आतंकी अजमल कसाब के बाद जिंदा पकड़ा गया आतंकवादी नावेद ने पॉलिग्राफी टेस्ट में कई राज खोले हैं। नावेद ने माना है कि वो पाकिस्तान से आया था। इतना ही नहीं पॉलीग्राफी टेस्ट में नावेद ने इस बात को भी कबूल किया है कि उसने लश्कर कैंप में 50 जवानों के साथ ट्रेनिंग ली है। आपको बताते चलें कि दिल्ली की पटियाला कोर्ट से इजाजत मिलने के बाद आज नावेद का पॉलीग्राफ टेस्ट किया गया।

उसे इस मिशन को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद पाकिस्तान में एक घर और पैसे देने का लालच दिया गया था। आपको बताते चलें कि नावेद का मंगलवार को करीब चार घंटे से ज्यादा देर तक पॉलिग्राफ टेस्ट किया गया। इस दौरान उसने पाकिस्तान में अपने घर का पता, अपने माता-पिता के नाम भी बताए। इस टेस्ट के दौरान यह भी पता चला कि वह हाफिज सईद के भाषण से काफी प्रभावित था। इस दौरान एक अहम जानकारी भी मिली है कि नावेद का हैंडलर अबू कासिम था। उल्लेखनीय है कि उधमपुर में पांच अगस्त को सीमा सुरक्षाबल की बस पर हुए हमले के बाद नवेद को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया था। इस हमले में बीएसएफ के दो जवान शहीद हो गए थे।












Click it and Unblock the Notifications