Delhi-NCR Pollution: ऋषि कपूर ने किया Tweet, लिखा-घबराहट है, बेचैनी है तो इसका मतलब आप ...दिल्ली में हैं

नई दिल्ली। इस वक्त देश का दिल यानी दिल्ली भयंकर रूप से प्रदूषण की चपेट में हैं, यहां धुंध इस कदर हावी है कि लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है, चारों ओर कोहरे सा माहौल है, ये हाल केवल दिल्ली का ही नहीं बल्कि इसके सटे शहरों का भी है, पूरे एनसीआर पर सोमवार को स्मॉग की घनी चादर छाई हुई है, सुबह 7 बजे दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स 708 रिकॉर्ड किया गया है तो वहीं वजीरपुर में वायु गुणवत्ता सूचकांक 919, आनंद विहार में 924, नोएडा सेक्टर -62 में 751, वसुंधरा में 696 रिकॉर्ड किया गया है।

Recommended Video

    Rishi Kapoor ने उड़ाया Delhi में बढ़ते Pollution का मज़ाक ,लोगों ने दे डाली ये सलाह | वनइंडिया हिंदी
    दिल्ली प्रदूषण पर ऋषि कपूर ने कसा तंज

    दिल्ली प्रदूषण पर ऋषि कपूर ने कसा तंज

    दिल्ली की स्थिति पर सोशल मीडिया पर भी चर्चा जबरदस्त है, कुछ लोग दिल्ली के हालात पर दुखी है तो कुछ लोग तंज कसने से भी बाज नहीं आ रहे हैं, कमेंट करने वालों की लिस्ट में बॉलीवुड के मशहूर कलाकार ऋषि कपूर का भी नाम जुड़ गया है, उन्होंने बेहद ही तंज भरे अंदाज में ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने दिल्ली के प्रदूषण का मजाक उड़ाया है।

    'आप प्यार में या दिल्ली में हैं'

    ऋषि कपूर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक इमेज पोस्ट की है जिस पर लिखा है, 'अगर घबराहट हो रही है, दिल की धड़कन बढ़ गई है और आंखें नम हैं तो या तो आप प्यार में हैं या फिर दिल्ली में'। इस विचार के साथ सहमति जताते हुए ऋषि ने लिखा, 'यह सच है'।

    ऋषि कपूर की बात से काफी लोग खफा

    हालांकि ऋषि कपूर की ये बात बहुत लोगों को रास नहीं आई और उन्होंने एक्टर को सलाह दे डाली, लोगों ने लिखा है कि सर आप मुंबई में हैं, दिल्लीवासियों का दर्द समझने की कोशिश करें और अगर ऐसा नहीं कर सकते हैं तो प्लीज कम से कम मजाक तो ना उड़ाएं।

    ऑड-ईवन फॉर्मूला लागू

    मालूम हो कि दिल्ली में प्रदूषण रोकने के लिए एक बार फिर से ऑड-ईवन फॉर्मूला लागू कर दिया गया है। परिवहन मंत्रालय के कार्यालय से निर्देश जारी करके कहा गया है कि दिल्ली में तकरीबन 1000 इलेक्ट्रिक कारें है जिन्हें इस फॉर्मूले से छूट दी गई है। परिवहन मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि इलेक्ट्रिक कारों के संचालन से पर्यावरण पर किसी भी तरह का दुष्प्रभाव नहीं पड़ता है, लिहाजा इन्हें सड़क पर चलने की छूट दी जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+