फेज- 24 अप्रैल: क्रिमिनल प्रत्याश‍ियों में बिहार नंबर 1

election
लखनऊ (अजय मोहन)। लोकसभा चुनाव के अगले चरण यानी 24 अप्रैल को होने वाली वोटिंग के दौरान 2035 प्रत्याश‍ियों की किसमत दांव पर लगेगी। खास बात यह है कि इनमें से 341 प्रत्याशी आपराध‍िक छवि वाले होंगे। खास बात यह है कि क्रिमिनल बैकग्राउंड वाले नेताओं को टिकट देने में नंबर 1 बिहार है। इस चरण में बिहार में सबसे ज्यादा 35 फीसदी प्रत्याश‍ियों पर मुकदमे दर्ज हैं।

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (एडीआर) द्वारा तैयार इलेक्शन वॉच रिपोर्ट के अनुसार 24 अप्रैल के चरण में बिहार में कुल 108 प्रत्याशी मैदान में होंगे, जिनमें से 38 पर मुकदमे दर्ज हैं। वहीं 26 प्रत्याशी करोड़पति हैं। वहीं उत्तर प्रदेश की बात करें तो सबसे ज्यादा 35 प्रतिशत प्रत्याशी करोड़पति हैं, जबकि 16 फीसदी पर मुकदमे दर्ज हैं। महाराष्ट्र में 338 प्रत्याश‍ियों में 337 पर अध्ययन क‍िया गया जिनमें से 20 प्रतिश्त पर क्रिमिनल केस हैं और 21 प्रतिशत प्रत्याशी करोड़पति हैं।

इन आंकड़ों के बाद यह कहना गलत नहीं होगा कि अभी भी तमाम राजनीतिक दल हैं, जो बाहुबलियों को टिकट देने में जरा भी परहेज नहीं कर रहे हैं।

अन्य राज्य का हाल देखें टेबल में-

राज्य प्रत्याशी जिन पर अध्ययन हुआ क्रिमिनल केस करोड़पति
तमिलनाडु 845 844 12% 21%
महाराष्ट्र 338 337 20% 33%
उत्तर प्रदेश 168 168 16% 35%
बिहार 108 108 35% 24%
मध्य प्रदेश 118 117 18% 20%
छत्तीसगढ़ 153 150 8% 15%
असम 74 74 11% 30%
राजस्थान 81 81 9% 26%
पश्च‍िम बंगाल 78 78 14% 21%
झारखंड 72 72 26% 21%
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+