Poll of Polls: कांग्रेस को बड़ा झटका, पुडुचेरी में बीजेपी गठबंधन की बन सकती है सरकार

नई दिल्ली, अप्रैल 29। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेशों में विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद अब इंतजार नतीजों का है। 2 मई को चुनावी नतीजे घोषित किए जाएंगे, लेकिन उससे पहले एग्जिट पोल ने सभी राज्यों की कुछ-कुछ तस्वीर साफ कर दी है। चुनावी नतीजों के लिहाज से बंगाल सबसे महत्वपूर्ण राज्य बना हुआ है, लेकिन केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में भी इतिहास बनता दिख रहा है। दरअसल, सर्वे के मुताबिक पुडुचेरी में बीजेपी गठबंधन की सरकार बनती दिख रही है।

Puducherry polls

एग्जिट पोल सही साबित हुए तो बनेगा इतिहास

पांच न्यूज चैनलों के सर्वे में बीजेपी गठबंधन को पूर्ण बहुमत मिलता दिख रहा है और अगर नतीजों वाले दिन एग्जिट पोल सही साबित होते हैं तो पुडुचेरी में पहली बार बीजेपी की सरकार बनेगी। आपको बता दें कि चुनाव से पहले ही वहां कांग्रेस की सरकार अपना कार्यकाल पूरे करने से पहले ही गिर गई थी। उस वक्त विपक्ष ने भी सरकार बनाने का दावा पेश नहीं किया था।

पुडुचेरी में भाजपा गठबंधन की सरकार!

वन इंडिया के Polls of Polls में रिपब्लिक सीएनएक्स, इंडिया टुडे एक्सिस माई इंडिया और टाइम्स नाउ सी वोटर के सर्वे का औसत रिजल्ट निकाला है। उस हिसाब से पुडुचेरी की 30 विधानसभा सीटों में से बीजेपी गठबंधन को 18-22 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं कांग्रेस गठबंधन को 8-11 सीटें मिल सकती हैं।

Republic CNX के सर्वे के मुताबिक, पुडुचेरी में एनडीए को 16-20 सीटें मिलती दिख रही हैं, जबकि यूपीए को 11-13 सीटें मिल रही हैं। वहीं अन्य के खाते में एक भी सीट जाती नहीं दिख रही है।

इंडिया टुडे एक्सिस माई इंडिया के सर्वे के मुताबिक, बीजेपी गठबंधन को 52 प्रतिशत वोट शेयर के साथ 20 से 24 सीटें मिल सकती हैं। वहीं कांग्रेस गठबंधन को 6 से 10 सीटें मिल सकती हैं। वहीं अन्य के खाते में 0 से 1 सीट जाती दिख रही है।

वहीं टाइम्स नाउ के सर्वे के मुताबिक, एनडीए को 30 में से 21 सीटें मिल सकती हैं। वहीं कांग्रेस गठबंधन की बात करें तो उन्हें 8 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य के खाते में एक सीट जाने का अनुमान है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+