द्रौपदी मुर्मू को पीएम मोदी ने दी बधाई, नवीन पटनायक बोले- ओडिशा के लोगों को आज गर्व महसूस हो रहा है

नई दिल्ली, जून 21। अगले महीने होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए NDA की ओर से उम्मीदवार की घोषणा कर दी गई है। ओडिशा की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए ने अपना उम्मीदवार घोषित किया है। द्रौपदी मुर्मू के नाम की घोषणा बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की। उनके नाम की घोषणा होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी है। पीएम मोदी ने कहा है कि मुझे विश्वास है कि द्रौपदी मुर्मू जी हमारे देश की महान राष्ट्रपति होंगी।

Draupadi Murmu

मुर्मू जी हमारे देश की महान राष्ट्रपति होंगी- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने एक ट्वीट के जरिए कहा है, "श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी ने अपना जीवन समाज की सेवा और गरीबों, दलितों के साथ-साथ हाशिए के लोगों को सशक्त बनाने के लिए समर्पित कर दिया है। उनके पास समृद्ध प्रशासनिक अनुभव है और उनका कार्यकाल उत्कृष्ट रहा है। मुझे विश्वास है कि वह हमारे देश की एक महान राष्ट्रपति होंगी।" पीएम मोदी ने आगे कहा है कि लाखों लोग विशेष रूप से वे जिन्होंने गरीबी का अनुभव किया है और कठिनाइयों का सामना किया है वो लोग द्रौपदी के जीवन से बड़ी शक्ति प्राप्त करते हैं।"

नवीन पटनायक ने जताई खुशी

पीएम मोदी के अलावा ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी मुर्मू जी को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाए जाने पर खुशी जाहिर की है और कहा है कि ओडिशा के लोगों को इस बात पर गर्व है कि मुर्मू जी को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाया गया है। नवीन पटनायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने मुझसे इसको लेकर चर्चा की थी, मुझे इस बात की खुशी है। नवीन पटनायक ने आखिर में कहा कि मुझे यकीन है कि मुर्मू जी महिला सशक्तिकरण के लिए एक उदाहरण बनेंगी।

द्रौपदी मुर्मू को बधाई देने वाले अन्य नेता

- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने की बहुत बहुत बधाई। मुर्मू जी को प्रशासनिक गुणों, विनम्रता और हमारे समाज के गरीबों और अन्य हाशिए के वर्गों के कल्याण के लिए काम करने के जुनून के लिए जानी जाती हैं।

- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि द्रौपदी मुर्मू जी को उम्मीदवार बनाया जाना आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के लिए गर्व की बात है। मुर्मू जी आदिवासी समुदाय से आने वाली पहली महिला राष्ट्रपति होंगी। संवैधानिक प्रमुख के रूप में, वह देश की सेवा में नया इतिहास रचेंगी।

- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि झारखंड की पूर्व राज्यपाल, श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को राष्ट्रपति पद हेतु NDA का प्रत्याशी बनाए जाने पर हार्दिक बधाई। जनजातीय समाज से आने वालीं श्रीमती मुर्मू जी का इस हेतु चयन 'नए भारत' में 'सबका साथ-सबका विकास' के प्रति कटिबद्धता का सशक्त प्रमाण है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+