सिद्धू मूसे वाला की हत्या पर सियासी हस्तियों ने जताया शोक, पंजाब सरकार की कानून व्यवस्था पर खड़े किए सवाल

नई दिल्ली, 29 मई। सिद्धू मूसे वाला (Sidhu Moose Wala) की हत्या से कांग्रेस पार्टी की गहरा आघात लगा है। प्रमुख नेताओं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और प्रशंसकों ने उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि इस जघन्य हत्या से वे स्तब्ध हैं। वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा 'होनहार कांग्रेस नेता और प्रतिभाशाली कलाकार सिद्धू मूसेवाला की हत्या से गहरा स्तब्ध और दुखी हूं।

Recommended Video

    Sidhu Moosewala Murder-: Singer Mika Singh ने Moosewala की हत्या को बताया शर्मनाक | वनइंडिया हिंदी
    Sidhu Moose Wala

    सीएम भगवंत मान ने ट्वीट कर कहा 'सिद्धू मूसेवाला की जघन्य हत्या से मैं स्तब्ध और गहरा दुखी हूं। इसमें शामिल किसी को बख्शा नहीं जाएगा। मेरे विचार और प्रार्थनाएं उनके परिवार और दुनिया भर में उनके प्रशंसकों के साथ हैं। मैं सभी से शांत रहने की अपील करता हूं।'

    दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा 'सिद्धू मूसावाला की हत्या दुर्भाग्यपूर्ण है, मैंने अभी पंजाब के सीएम भगवंत मान से बात की है। दोषियों को कड़ी सजा दी जाएगी। मैं सभी से शांति और शांति बनाए रखने का आग्रह करता हूं।'

    हाल ही कांग्रेस से अलग होकर भाजपा में शामिल हुए सुनील जाखड़ ने कहा है कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या बेहद चौंकाने वाली है। सस्ता प्रचार पाने के लिए सुरक्षा मुद्दों से छेड़छाड़ के लिए आम आदमी पार्टी को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।

    शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि युवा पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बारे में जानकर स्तब्ध हूं। उनके परिवार और दोस्तों के साथ मेरी संवेदनाएं। जिम्मेदार लोगों को बिना देर किए गिरफ्तार किया जाना चाहिए। यह पंजाब में कानून-व्यवस्था की गंभीर स्थिति को दर्शाता है।

    पंजाबी सिंगर व कांग्रेस नेता सिद्धू मूसे वाला (Sidhu Moose Wala) की हत्या भाजपा के पूर्व विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा है कि पंजाब में अराजकता की स्थिति अब पूरी तरह से नियंत्रण से बाहर है। उन्होंने आम आदमी पार्टी की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने सामाजिक हस्तियों और आज के मशहूर पंजाबी सिंगर की सुरक्षा हटा दी।

    पंजाब के मनसा में शनिवार को सिंगर मूसे वाला पर यह हमला पंजाब की भगवंत मान सरकार द्वारा उनकी सुरक्षा वापस लिये जाने के ठीक एक दिन बाद हुआ। गोली लगने बाद उन्हें मानसा अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कांग्रेस नेता व सिंगर मूसेवाला की हत्या के बाद आप सरकार की ओर से वीआईपी सुरक्षा हटाने के निर्णय पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

    पंजाबी गायक सिद्धू मूस वाला की हत्या पर कांग्रेस नेता जयवीर शेरगिल ने अपने ट्वीट में लिखा 'दिनदहाड़े हत्या से पता चलता है कि आप सरकार के तहत पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति ताश के पत्तों की तरह चरमरा रही है। पटियाला में हिंसक झड़पें, राज्य पुलिस पर हमला और हत्याओं में वृद्धि हमेशा की तरह व्यवसाय बन गई है। उनकी सरकार आने के बाद से, कानून और व्यवस्था की स्थिति और पंजाब की शांति में गिरावट देखी गई है। राज्य के बिगड़ते हालात के लिए सीएम भगवंत मान को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए। उन्हें पंजाब की समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+