पुलिसकर्मी जावेद अहमद डार का मिला शव, आतंकियों ने किया था अगवा
Recommended Video

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के गुलगाम परिवान में पुलिसकर्मी जावेद अहम डार का शव मिला है। स्थानीय लोगों ने जावीद का शव मिलन की पुष्टि की जिसके बाद मौके पर पुलिस ने पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया है। आपको बता दें कि जावेद को आतंकियों ने 5 जुलाई को अगवा कर लिया था। उन्हें शोपिया के स्थानीय मेडिकल स्टोर से आतंकियों ने अगवा किया था, जिसके बाद माना जा रहा है कि आतंकियों ने उन्हें मौत के घाट उतार दिया है।

आपको बता दें कुछ दिन पहले आतंकियों ने 44 राष्ट्रीय राइफल्स के जवान औरंगजेब को अगवा कर उन्हें गोली मार दी थी, जिसके बाद उनकी मृत्यु हो गई थी। आतंकियों ने जावे की ही तर्ज पर औरंगजेब की हत्या की थी, उनका अपहरण करने के बाद उन्हें बुरी तरह से पीटा गया था, जिसके बाद उन्हें मौत के घाट उतार दिया गया था जावेद मौजूदा समय में दक्षिण कश्मीर में रह रहे थे और उन्हें पूर्व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र मिश्रा के साथ तैनाती दी गई थी।
इसे भी पढ़ें- पुलवामा में आतंकियों ने मस्जिद के इमाम पर चलाई गोली, गंभीर हालत में भर्ती
गौर करने वाली बात यह है कि पुलिसकर्मी को उस वक्त अगवा किया गया जब केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह घाटी में सुरक्षा को लेकर आला अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में हिस्सा ले रहे थे। इस बैठक में राज्यपाल एनएन वोहरा, एनएसए अजीत डोवाल, केंद्रीय गृह सचिव राजीव गौबा और राज्य पुलिस के आला अधिकारी शामिल थे। बैठक के बाद राजनाथ सिंह ने ट्वीट करके कहा था कि जम्मू कश्मीर के लोगों के लिए विकास और बेहतर सरकार को स्थापित करना सबसे अहम है, हम इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाने को लेकर हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे कि लोगों की जवाबदेही तय हो सके और सिस्टम में पारदर्शिता आ सके।
इसे भी पढ़ें- गुजरात: बच्चे अगवा करने के आरोप में लोगों ने व्यक्ति की कर दी धुनाई












Click it and Unblock the Notifications