पाक उच्चायोग में बैठे 16 लोग कर रहे भारत की जासूसी

जासूसी मामले में गिरफ्तार पाकिस्तानी उच्चायोग के कर्मचारी का बड़ा खुलासा।

नई दिल्ली। बीते बुधवार को जासूसी के मामले में गिरफ्तार किए गए पाकिस्तान उच्चायोग के कर्मचारी ने भारत में जासूसी का एक बड़े नेटवर्क होने की बात कही है। उसने पाक उच्चायोग में कार्यरत 16 लोगों के नाम पुलिस को बताए हैं, जो जासूसी में संलिप्त रहे हैं।

spy

पाकिस्तानी उच्चायोग के कर्मचारी मदमूद अख्तर को जासूसी के मामले में गिरफ्तार करने के 6 दिन बाद मंगलवार को दिल्ली पुलिस ने एक और बड़ा खुलासा किया है।

पुलिस का कहना है कि अनुसार पाक उच्चायोग के कर्मचारी महमूद अख्तर ने पूछताछ के दौरान बताया था कि उच्चायोग के 16 कर्मचारी भारत में रहकर जासूसी रैकेट से जुड़े रहे हैं।

पुलिस कर रही है महमूद के दावों की जांच

अख्तर ने इन सभी कर्मचारियों के नाम भी पुलिस को बताए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूद ने बताया कि पाक उच्चायोग के 16 कर्मचारी सेना से जुड़ी संवेदनशील जानकारी इकट्ठा करने के लिए कई भारतीय नागरिकों के संपर्क में थे।

पाक उच्चायोग के कर्मचारी को जासूसी में शामिल पाए जाने के बाद 48 घंटे में भारत छोड़ने का निर्देश दिया गया था। इससे पहले पुलिस ने उससे पूछताछ की थी, जिसमें उसने कई अहम जानकारियां दी थी।

पुलिस का कहना है कि महमूद की जानकारी पर अभी जांच की जा रही है और इस पूरे मामले में जांच करने के लिए पुलिस विदेश मंत्रालय को पत्र लिखेगी।

इस मामले में पुलिस अब तक चार लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इसमें सपा के राज्यसभा सांसद मुनव्वर सलीम का पीए भी शामिल है। मामलें में अब तक गिरफ्तार हुए चारों लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+