Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

जम्मू-कश्मीर: पुलिस ने आतंकी हमले के दौरान 3 साल के बच्चे को गोलियां लगने से बचाया

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के सोपोर में आतंकवादी हमले के दौरान पुलिस ने एक 3 साल के बच्चे को गोलियां लगने से बचाया है। इस बात की जानकारी समाचार एजेंसी एएनआई ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के हवाले से दी है। बता दें यहां बुधवार सुबह केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के पेट्रोलिंग दल पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया था। जिसमें सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया और एक नागरिक की मौत हो गई।

jammu kashmir police, police rescued child, police rescued child in jammu kashmir, terrorist attack, crpf, crpf patrolling party, jammu kashmir, sopore, jammu kashmir crpf, terrorist attack on crpf, terrorist, आतंकी हमला, सीआरपीएफ, जम्मू कश्मीर, जम्मू कश्मीर सोपोर, सीआरपीएफ पर आतंकी हमला, आतंकवादी, जम्मू कश्मीर पुलिस, पुलिस ने 3 साल के बच्चे को बचाया, बच्चे को आतंकी हमले से बचाया

जानकारी के मुताबिक हमला होने के बाद सभी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था। जहां एक जवान ने दम तोड़ दिया। दो जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि एक अन्य जवान को मामूली चोटें आई हैं। सुबह करीब 7.35 बजे आतंकियों ने जवानों पर हमला किया था। उस वक्त वह इलाके की घेराबंदी कर रहे थे। इस मामले में कश्मीर जोन पुलिस ने भी ट्वीट कर जानकारी दी है। ट्वीट में बताया गया है कि सोपोर में आतंकी हमले में सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया है और एक नागरिक की जान चली गई है। इसके अलावा तीन जवान घायल भी हुए हैं। आतंकियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, श्रीनगर से करीब 50 किमी की दूरी पर सोपोर के बारामूला में बुधवार सुबह आतंकियों ने पेट्रोलिंग कर रहे जवानों पर गोलीबारी की थी। जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की लेकिन आतंकी वहां से बच निकले। हमले के समय यहां एक आम नागरिक भी अपने बच्चों के साथ कार में मौजूद था। उसे भी गोली लग गई और बाद में उसकी मौत हो गई।

इसके अलावा अनंतनाग जिले में भी आतंकियों से मुठभेड़ की खबर सामने आई है। यहां मंगलवार देर रात त्राल में आतंकियों के साथ सुरक्षा बलों की मुठभेड़ हुई है। इलाके में आतंकियों के छिपने की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

Recommended Video

    Jammu Kashmir: Sopore में Encounter के दौरान जवान ने 3 साल के मासूम को बचाया | वनइंडिया हिंदी

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+