इजरायली दूतावास अधिकारी के घर के पास उड़ रहा था ड्रोन, पुलिस ने किया जब्त

नई दिल्ली। दिल्ली में अति सुरक्षा वाले इलाके में स्थित इजरायली दूतावास के अधिकारी के घर के पास ड्रोन उड़ने से हड़कंप मच गया। सूचना पर दिल्ली पुलिस ने आनन-फानन में पहुंचकर ड्रोन को बरामद कर लिया। घटना शनिवार की है।

Demo Pic

घटना शनिवार की है जब दिल्ली पुलिस को वसंत विहार स्थित इजरायली दूतावास के एक अधिकारी के घर के पास एक ड्रोन उड़ाए जाने की जानकारी मिली। वसंत विहार के इस इलाके में कई दूतावासों के अधिकारियों के आवास हैं जिससे ये इलाका बेहद हाई सिक्योरिटी जोन के तहत आता है। हाई सिक्योरिटी जोन में ड्रोन की खबर से पुलिस में हड़कंप मच गया। सूचना पर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया कि वहां ड्रोन पेड़ पर अटका हुआ था। पुलिस ने ड्रोन को जब्त कर लिया। जानकारी के मुताबिक ड्रोन को एक नाबालिग उड़ा रहा था।

ड्रोन उड़ाने वाला एक दूसरे दूतावास के अधिकारी का बेटा बताया जा रहा है। राजनयिक से जुड़ा मामला होने के चलते पुलिस ने कोई केस दर्ज नहीं किया और हिदायत के साथ ड्रोन वापस कर दिया।

पुलिस ने कहा है कि अगर किसी स्थानीय के इस घटना में शामिल होने की जानकारी आती है तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा। फिलहाल किसी जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है और दूतावास से संबंधित मामला होने के कारण केस नहीं दर्ज किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+