CBSE Paper Leak: क्या 10वीं -12वीं के कुछ और पेपर हुए थे लीक?, जांच में जुटी पुलिस

नई दिल्ली। सीबीएसई पेपर लीक मामले की जांच में जुटी क्राइम ब्रांच को यह पता चला है कि एग्जाम से पहले 12वीं के कुछ और पेपर लीक हुए थे। टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक, सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के कुछ और पेपर लीक होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि वह उन अफवाहों की जांच कर रही है, जिनमें कहा जा रहा है कि 12वीं का गणित का पेपर भी परीक्षा से एक दिन पहले लीक हो गया था। पुलिस ने कहा कि एक व्हाट्सऐप वीडियो में तीसरा प्रश्न पत्र दिख रहा है।

 कुछ पेपरों में आए सवाल व्हाट्सऐप पर भेजे गए थे

कुछ पेपरों में आए सवाल व्हाट्सऐप पर भेजे गए थे

कुछ अन्य विषयों के पेपर भी लीक होने की आशंका जताई जा रही है। दरअसल, कई छात्र इससे पहले भी कुछ पेपरों में आए सवाल व्हाट्सऐप पर भेजे जाने की बात कह रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी ऐसे मेसेज चल रहे हैं। पुलिस का कहना है कि लीक हुए पेपर्स को कुछ अन्य राज्यों के केंद्रों तक भी भेजा गया था। पुलिस का यह दावा सीबीएसई के उस बयान से उलट है, जिसमें उसने कहा था कि लीक हुआ 10वीं के गणित का पेपर दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा तक ही पहुंचा था।

 700 से ज्यादा लोगों तक लीक पेपर पहुंचे

700 से ज्यादा लोगों तक लीक पेपर पहुंचे

इस नए खुलासे के बाद बोर्ड का यह दावा गलत होता नजर आ रहा है पेपर दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा कर ही पहुंते थे। क्योंकि इसी मामले में झारखंड में स्टूडेंट्स पर एफआईआर हुई है। पुलिस ने पटना में भी कुछ लोगों को पकड़ा है। दिल्ली पुलिस ने भी 10 व्हाट्सऐप ग्रुप्स से पेपर देशभर में सर्कुलेट होने की बात कही है। क्राइम ब्रांच को यह पता लगा है कि 22 व्हाट्सऐप ग्रुप के जरिये 700 से ज्यादा लोगों तक लीक पेपर पहुंचे थे।

सीबीएसई के एग्जाम कंट्रोलर से पूछताछ

सीबीएसई के एग्जाम कंट्रोलर से पूछताछ

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पेपर्स की सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी के लिए सीबीएसई के एग्जाम कंट्रोलर से पूछताछ की। इसके अलावा पुलिस ने यह पता लगाने का भी प्रयास किया कि आखिर कहां पेपर प्रिंट हुए थे और कैसे उन्हें सेंटर्स तक पहुंचाया गया।

CBSE पेपर लीक से जुड़े सभी ताजा अपडेट पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+