छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में चार जवान शहीद, 7 के घायल होने की खबर

घायल जवानों में चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। हालांकि इस मामले में अभी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नक्‍सलियों के साथ मुठभेड़ में चार जवान शहीद हो गए हैं। इसमें दो एसआई और दो आरक्षक बताए जा रहे हैं। इस मुठभेड़ में सात जवानों के घायल होने की खबर है। शहीद जवान डीआरजी के हैं।डीआईजी सुंदरराज पी ने इसकी पुष्टि की है। मुठभेड़ के दौरान कई नक्‍सलियों के मारे जाने की खबर है।

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में चार जवान शहीद, 7 के घायल होने की खबर

घायल जवानों में चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। हालांकि इस मामले में अभी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। माओवादियों के दुर्गम इलाके में पुलिस सर्चिंग ऑपरेशन पर थी तभी यह मुठभेड़ हुई। करीब 60 जवान सर्चिंग पर निकले थे।दुर्गम इलाके में नेटवर्क नहीं होने से सही सूचना मिलने में विलंब हो रहा है। सर्चिंग को देखते हुए नक्‍सलियों ने क्षेत्र में एंबुश लगाया था। बताया जा रहा है कि यह मुठभेड़ इरपानार इलाके में हुई है। यह अबुझमाड़ क्षेत्र में आता है। गंभीर घायल जवानों को उपचार के लिए रायपुर भेजा गया हैं। घायल जवान एसटीएफ और डीएफ के सदस्‍य बताए गए हैं।

शहीदों के शवों को लाने के लिए जगदलपुर से हेलीकाप्टर भेजा गया है। इस घटना के तत्काल बाद आईजी विवेकानंद नारायणपुर पहुंचे गये हैं वहीं डीआईजी कांकेर रतनलाल डांगी भी नारायणपुर के लिए निकल गये हैं।वहीं बीजापुर क्षेत्र में आईईडी की चपेट में आकर 2 जवान घायल हो गए। एक की स्थिति नाज़ुक बताई गई है जबकि दूसरे को सामान्य चोट आई है। एसटीएफ के जवान लखन गढ़पाले को गंभीर चोट आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+